फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Slums caught fire while cooking in Lalru

लालड़ू : खाना बनाते समय झुग्गियों में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ी ने 20 मिनट में पाया आग पर काबू

Tue, 25 May 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Slums caught fire while cooking in Lalru
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव लैहली के पास दोपहर करीब 1:30 बजे दो झुग्गियाें में आग लग गई। आग लगने का कारण झुग्गी में खाना बनाना बताया जा रहा है। आगजनी की सूचना मिले ही दमकल विभाग डेराबस्सी व स्टील स्ट्रिप्स कंपनी से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लैहली पर करीब 50 झुग्गियां बनी हुई हैं। पीड़ित शंभु निवासी प्रतापगढ़, यूपी ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला झुग्गी के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग हवा से और ज्यादा भड़क गई।
विज्ञापन

बकरियों को निकाला
एक झुग्गी में आग लगने से साथ में बनी सुरेश निवासी जोधपुर, यूपी की झुग्गी में भी आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही आसपास की झुग्गियों के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दमकल विभाग डेराबस्सी व स्थानीय स्टील स्ट्रिप्स कंपनी को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने बताया कि झुग्गी के अंदर बंधी छह बकरियों को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी नुकसान होने से बचा
दमकल विभाग की दो गाड़ियाें ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। इससे साथ बनीं अन्य झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग की चपेट में आने से दो झुग्गियों में रखा सारा घरेलू सामान और जरूरी कागजात जल गए। गनीमत रही कि आगजनी से जानी नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed