फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six people injured in clashes between Dera supporters and farmers in Boothgarh

फसल की कटाई पर विवाद : बूथगढ़ में डेरा समर्थकों और किसानों की झड़प में छह लोग घायल

Tue, 20 Apr 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in clashes between Dera supporters and farmers in Boothgarh
कुराली। गांव बूथगढ़ के पास चल रहे एक डेरे के प्रबंधकों और किसानों के बीच हुई झड़प में तीन किसान और तीन डेरा समर्थक घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में दाखिल किसान लखवीर सिंह ने बताया कि वह रात को अपने खेतों में कंबाइन से फसल काट रहे थे कि उसके खेतों के पास डेरे के कुछ लोग आकर पहले कटाई करने से मना लगे और फिर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान बडौदी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए और डेरे के लोगों पर भी किसानों ने हमला कर दिया।
इस हमले में किसान नेता दलविन्द्र सिंह बैनीपाल, सोनू वजीदपुर और मीडिया कर्मी भी घायल हो गया। साथ ही उनके वाहनों को भी तोड़ दिया। हमलावरों ने किसान नेता दलविन्द्र सिंह बैनीपाल को डेरे में बंदी बना लिया। इसकी सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे डीएसपी ने स्थिति संभालते हुए बंदी बनाए गए दलविन्द्र सिंह बैनीपाल को छुड़ाया। इसके बाद दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम खरड हिमांशु जैन, एसपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल, डीएसपी विक्रम सिंह और एसएचओ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर कहा कि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed