फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shoulders collided on the dance floor, the club owner took the young man out, beat him and shot him

डांस फ्लोर पर टकराए कंधे: क्लब मालिक ने युवक को पहले पीटा, फिर मारी गोली... सामने आया Video

Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
सार

बेस्टेक मॉल (सेक्टर-66) की पांचवीं मंजिल पर डांस व नाइट क्लब दी स्कल चलता है। यह क्लब हफ्ते में तीन दिन बंद रहता है। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यहां डांस पार्टी होती है। डीएसपी बल के अनुसार क्लब को रात एक बजे तक चलाने की अनुमति है, लेकिन इस क्लब मालिक ने इसकी परमिशन सुबह तीन बजे तक ले रखी है।

विज्ञापन
Shoulders collided on the dance floor, the club owner took the young man out, beat him and shot him
क्लब में जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में डांस फ्लोर पर नाचते समय बुधवार रात एक बजे नाइट क्लब दी स्कल के मालिक आदित्य विज और एक युवक सिद्धार्थ देलु का कंधा आपस में टकरा गया। 
विज्ञापन


कहासुनी होने के बाद क्लब मालिक ने युवक को बाहर ले जाकर पीटा। इसके बाद पिस्टल निकालकर उसको गोली मार दी। गोली सिद्धार्थ देलु के पेट के निचले हिस्से में लगी। साथ आए दोस्तों ने उसको सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी है। वह अब खतरे से बाहर है। वीरवार दोपहर को आरोपी आदित्य विज और उसके साथी तुषार कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लब मालिक की पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। 



डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस वारदात को सेक्टर-66 फेज-11 के बेस्टेक स्क्वायर मॉल में नाइट क्लब दी स्कल में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rain in Chandigarh: सिटी ब्यूटीफुल में सावन की झड़ी, गर्मी से मिली राहत.. मानसून के लिए बस थोड़ा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन होती है डांस पार्टी

बेस्टेक मॉल (सेक्टर-66) की पांचवीं मंजिल पर डांस व नाइट क्लब दी स्कल चलता है। यह क्लब हफ्ते में तीन दिन बंद रहता है। बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को यहां डांस पार्टी होती है। डीएसपी बल के अनुसार क्लब को रात एक बजे तक चलाने की अनुमति है, लेकिन इस क्लब मालिक ने इसकी परमिशन सुबह तीन बजे तक ले रखी है। बुधवार को भी क्लब में डांस पार्टी थी। 
राजस्थान से सिद्धार्थ देलु अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी में आया था। क्लब मालिक, सिद्धार्थ और उसके साथ आए दोस्तों ने शराब पी रखी थी। डांस फ्लोर पर नाचते समय सिद्धार्थ और क्लब मालिक आदित्य विज का आपस में कंधा टकरा गया। सिद्धार्थ को क्लब से बाहर ले जाकर आदित्य ने पहले पीटा। इसके बाद गोली मार दी। गोली चलने के बाद क्लब में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

पाबंदी के बावजूद कैसे ले गए पिस्टल

डीसी मोहाली ने हाल ही में हथियार लेकर पैलेस, पब, क्लब व शादी समारोह में जाने की सख्त हिदायत जारी की हैं। वहीं, बेस्टेक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड हर आने जाने वाले की सख्ती से जांच करते हैं। यहां मैटल डिटेक्टर लगा हुआ है ताकि कोई भी संवेदनशील चीज मॉल में ना ले जाई जा सके। उसके बावजूद क्लब मालिक आदित्य पिस्टल लेकर क्लब में था। मोहाली में कई डिस्कोथेक मालिकों द्वारा नियमों को ताक में रखकर देर रात तक पार्टियां की जाती हैं।

इसमें चंडीगढ़ की शराब परोसने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा क्लबों के बाहर गोली चलने से पुलिस जवान तक की जान जा चुकी है। एक बात यह भी सामने आई कि जिले में जो क्लब चलते हैं। उनमें अधिकतर युवा मोहाली या चंडीगढ़ के नहीं बल्कि पंजाब के अन्य जिलों के साथ ही हरियाणा और हिमाचल के होते हैं जो नशे में चूर होकर लड़ते है। इसके बाद वे वहां से निकल जाते हैं।

इससे पहले भी नाइट क्लबों में चल चुकी है गोलियां

23 मई 2023 को जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर बने होटल (4-बाय ओयो) में रात 1 बजे पूल पार्टी के दौरान पार्टी आर्गेनाइजर सिमरनजीत सिंह ने 6 राउंड फायरिंग की थी। एक गोली पार्टी में आए कर्ण छाबड़ा की टांग से आरपार हो गई थी। जीरकपुर पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज किया था। इस पूल पार्टी के दौरान नकली डॉलर भी उड़ाए गए थे।

सीएम सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की हो चुकी है हत्या

2019 में फेज-11 में स्थित डिस्कोथेक वार्किंग स्ट्रीट एंड कैफे में रात करीब पौने तीन बजे सीएम सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पार्टी में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। 24 वर्षीय मृतक सुखविंदर कुमार फाजिल्का जिले के गांव रूडीवालां तारेवाला (जलालाबाद) का रहने वाला था। वह 2016 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था। इस मामले में फेज-11 थाने के एसएचओ जगदेव सिंह को उस समय के एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने सस्पेंड कर दिया था।

बेस्टेक मॉल में सील हुआ था दी बुर्ज क्लब

वर्ष 2022 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने फेज-11 के बेस्टेक मॉल में चल रहे नाइट क्लब दी बुर्ज में छापा मारकर 80 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। यह क्लब दी स्कल क्लब के बिल्कुल साथ है। रेड के बाद बुर्ज क्लब को सील कर दिया गया था। आबकारी टीम ने रात 2 बजे छापा मारा था। उस समय 300 से 350 लोग डिस्कोथेक पर थिरक रहे थे जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed