फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers in Baltana, troubled by thefts, will not allow street vendors to set up shop in the market and will hire two security guards

Mohali News: चोरियों से परेशान बलटाना के दुकानदार, बाजार में नहीं लगने देंगे रेहड़ी-फड़ी, रखेंगे दो सुरक्षा गार्ड

Wed, 19 Nov 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in Baltana, troubled by thefts, will not allow street vendors to set up shop in the market and will hire two security guards
जीरकपुर। बलटाना मेन मार्केट के दुकानदार चोरियों की वारदातों से परेशान हैं। मंगलवार को दुकानदारों ने पुलिस की मौजूदगी में एक मीटिंग की। इसमें चोरियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने पर विचार किया गया है। इसके अलावा बाजार में रेहड़ी-फड़ी नहीं लगने दी जाएगी। मीटिंग में मौजूद पार्षद नेहा शर्मा, दुकानदार मनी शर्मा, सीता राम, हैप्पी गोयल, समीर, रामू गर्ग, पंकज, विनोद गर्ग, महावीर जैन, राम भज गर्ग ने बताया कि पिछले सप्ताह मार्केट में चार बार चोरियां हो चुकी हैं। दुकानदारों ने बताया के चंडीगढ़ स्वीट्स में दो बार, एक कपड़े और एक करियाना की दुकान में भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

चोरियों का सिलसिला काफी समय से लगातार चल रहा है। जब दुकानदार शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस चौकी जाते हैं तो उनकी सुनवाई नही होती है। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने दुकानदारों की सुनवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। मीटिंग के दौरान दुकानदारों ने रात के लिए दो सिक्योरिटी गार्ड रखने का फैसला लिया। इनका वेतन दुकानदार खुद एकत्रित करके देंगे। मीटिंग के दौरान सभी दुकानदारों ने फैसला लिया के मार्केट में किसी भी रेहड़ी-फड़ी वाले को खड़ा नही होने दिया जाएगा। रेहड़ी-फड़ी लगाने के बहाने कई लोग दिन में रेकी करके रात को चोरी को अंजाम दे देते हैं। दुकानदारों ने बताया के रेहड़ी फड़ी हटाने के लिए वह कई बार परिषद को बोल चुके हैं लेकिन लोगों का समाना उठाते हैं तो अगले ही दिन वही रेहड़ी फड़ी फिर से वहीं सजी होती है। इसलिए दुकानदारों ने फैसला लिया है के मार्केट में कहीं भी कोई रेहड़ी फड़ी नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन







पिछले एक सप्ताह में चार चोरियां हो चुकी हैं। एक दुकान में तो दो बार चोरी हो चुकी है। लोगों ने आज यह मीटिंग करके पुलिस का सहयोग मांगा है और दो सिक्योरिटी गार्ड रखने का फैसला लिया है। इसका खर्च दुकानदार मिलकर करेंगे। हरेक व्यक्ति की दुकान में लाखों का सामान है। लोग घर तो चले जाते हैं लेकिन उन्हें नींद नही आती है। सिक्योरिटी गार्ड व पुलिस की मदद मिलेगी तो लोग चैन से सो पाएंगे। - मनी शर्मा, दुकानदार बलटाना मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन








हमारी मार्किट में रेहड़ी फड़ी बहुत ज्यादा हो गईं हैं। पता ही नहीं चलता कि कौन कहां से आकर रेहड़ी लगा लेता है। लोगों को शक है कि यह रेहड़ी फड़ी वाले ही दिन में रेकी करके रात को चोरी को अंजाम दे देते हैं। नगर परिषद के पास इन रेहफी फड़ी वालों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस लिए किसी रेहड़ी फड़ी वाले को यहां नही रुकने दिया जाएगा। - पुनीत अग्रवाल, दुकानदार बलटाना मार्केट







दुकानदारों ने मीटिंग में पुलिस को बुलाया था। एक दो मांग उन्होंने रखी थी। जिसे पूरा करना हमारी ड्यूटी है। लोगों की सुनवाई भी की जाएगी और पुलिस गश्त भी बढ़ा दी जाएगी। पुलिस लोगों के साथ है और लोगों की सुरक्षा ही हमारा फर्ज है। - गुरप्रीत सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed