फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeeper attacked with knife in village Trivedi camp

गांव त्रिवेदी कैंप में दुकानदार पर चाकू से हमला

Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with knife in village Trivedi camp
डेराबस्सी। नजदीकी गांव त्रिवेदी कैंप में नौजवानों ने मोबाइल की दुकान करने वाले साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साहिल को बचाते हुए उसका भाई व पिता भी घायल हो गए। नौजवान को घायलावस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर पुलिस ने घायल के ब्यान लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी घायल साहिल पुत्र हरभजन लाल ने बताया कि वह गांव में मोबाइल की दुकान करता है। उसके पास एक व्यक्ति मोबाइल ठीक करने के लिए दे गया था, जिसको उसने ठीक करके दे दिया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति के जान पहचान वाले एक नौजवान ने मोबाइल को सही से ठीक करने की बात कही। परंतु उसने मोबाइल के ठीक होने का दावा किया। इसी बात को लेकर उसके गांव में रहने वाले नौजवान ने बिना बात से उसकी दुकान पर आकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

साहिल ने कहा कि उक्त नौजवान ने पहले उसकी दुकान पर हमला कर उसे घायल किया और फिर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साहिल के भाई और पिता को भी चोट आई है। साहिल के हाथ पर 6 टांके लगे हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी जमा हो गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर नरपिंद्र सिंह ने बताया कि घायल दुकानदार के ब्यान लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed