{"_id":"6a9f21d6ffd6ecd0e70875b8","slug":"development-works-worth-375-crore-stalled-no-municipal-council-meeting-held-for-two-months-mohali-news-c-71-1-mli1017-146747-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पौने चार करोड़ के विकास कार्य ठप, दो माह से नहीं हुई नगर परिषद बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पौने चार करोड़ के विकास कार्य ठप, दो माह से नहीं हुई नगर परिषद बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगर परिषद के नए हाउस का गठन हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसकी पहली बैठक नहीं हो पाई है। इस कारण शहर के करीब पौने चार करोड़ रुपये के विकास कार्य अटके हुए हैं। इनमें सड़क निर्माण, सीवरेज लाइन बिछाने और सड़कों के नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल हैं।
हाउस की बैठक न होने से उन इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जहां लंबे समय से सड़क और सीवरेज की समस्या है। नगर परिषद चुनाव के लिए 26 मई को मतदान हुआ था और नतीजे 29 मई को घोषित किए गए थे। 24 जून को हुई पहली बैठक में वार्ड-31 से पार्षद गुरप्रीत सिंह विर्क को प्रधान चुना गया था। प्रधान विर्क को 2 जुलाई को पंजाब सरकार से कामकाज की शक्तियां मिली थीं। इसके बावजूद, दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हाउस की पहली बैठक नहीं हो सकी है। कई विकास प्रस्ताव मंजूरी के इंतजार में हैं।
अन्य लंबित परियोजनाएं
नगर परिषद जीरकपुर में नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने की योजना पर भी काम होना है। दमकल विभाग को मजबूत करने के लिए हाइड्रोलिक मशीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी लंबित है। शहर की बढ़ती आबादी और ऊंची इमारतों को देखते हुए यह सुविधा दमकल विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़ते कूड़े के ढेर भी नगर परिषद के लिए चुनौती बने हुए हैं। सफाई व्यवस्था बेहतर करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी हाउस की बैठक में निर्णय होना है।
विज्ञापन
प्रमुख विकास कार्य प्रभावित
भबात और ढकोली में सड़क निर्माण के साथ-साथ नई सीवरेज लाइन बिछाने की परियोजना भी शुरू होनी है। इसके अलावा, वार्ड-16 में करीब 50 लाख रुपये की लागत से सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हाउस की मंजूरी आवश्यक है।
कोट
पंजाब सरकार की ओर से जीरकपुर को कई बड़े प्रोजेक्ट मिलने हैं। इनकी फाइल परिषद को मिलते ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में लंबित विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने के साथ सरकार से मिलने वाले नए प्रोजेक्टों पर भी चर्चा की जाएगी। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।