{"_id":"651734b9add5f3a5390f0886","slug":"shop-servant-turns-out-to-be-the-master-mind-in-snatching-a-bag-full-of-cash-mohali-news-c-87-1-spkl1032-4949-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नकदी से भरा बैग छीनने के मामले में दुकान का नौकर निकला मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नकदी से भरा बैग छीनने के मामले में दुकान का नौकर निकला मास्टर माइंड
विज्ञापन
पिंजौर। मुख्य बाजार पिंजौर में स्थिति चीप प्रोविजन स्टोर दुकान के मालिक पर रोड से हमला करके नकदी से भरा बैग छीनने के मामले में दुकान का नौकर ही मास्टर माइंड निकला है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दुकान का नौकर साहिल कुमार और मनप्रीत उर्फ मन्नी निवासी मोहल्ला कबीरपंथी, पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार विपुल बंसल ने बताया था कि जब वह दुकान बंद करके नकदी बैग में रखकर घर जा रहा था तो इसी दौरान मास्क लगाकर आए एक युवक ने उसके भाई वरुण पर रोड से हमला करके घायल कर दिया और उसका नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे में ही वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दुकानदार से छीने हुए 75 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अंबाला भेज दिया है।
दुकान के नौकर के कहने पर छीना था बैग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि नकदी से भरा बैग छीनने की वारदात के पीछे दुकान का नौकर साहिल कुमार ही मास्टर माइंड था। उसी के कहने पर मनप्रीत उर्फ मन्नी ने नकदी से भरा बैग छीना था। साहिल ने ही मनप्रीत को दुकान मालिक के दुकान बंद करके घर की ओर जाने की सूचना दी थी। इसके बाद ही आरोपी मनप्रीत उर्फ मन्नी ने मौका देखकर दुकानदार वरुण पर हमला करके उसका नकदी से भरा बैग छीन लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी साहिल दुकान पर पिछले दो महीने से ही नौकरी कर रहा था।