फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shera will remind you of voting, update of polling booth through app

शेरा दिलाएगा मतदान की याद, एप से पोलिंग बूथ की अपडेट

Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shera will remind you of voting, update of polling booth through app
मोहाली। जिले के लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से चुनावी शुभंकर शेरा का वीरवार को अनावरण किया गया। वहीं, मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर लोगों को लाइनों में न लगना पड़े इसके लिए एक क्यू मैनेजमेंट एप भी लांच किया गया। जिसमें पोलिंग बूथ पर लोगों की मौजूदगी के बारे लोग आसानी से जान पाएंगे। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में एक समागम करवाया गया। इस मौके निर्वाचन आयोग द्वारा लगाए एक विशेष चुनाव ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि शुभंकर शेरा चुनाव जागरूकता मुहिम का यह हिस्सा है। इससे अधिक से अधिक वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, उन्होंने बताया कि वोटरों की सुविधा के लिए एप भी लांच किया गया है। इस एप पर हर घंटे पोलिंग स्टेशन पर कतार में खड़े लोगों की जानकारी बीएचलओ की फोटो के माध्यम से दी जाएगी। एप के जरिए कोई भी वोट डालने वाला व्यक्ति पोलिंग वाले दिन किसी भी पोलिंग स्टेशन के कतार में खड़े लोगों की गिनती जान पाएगा। साथ ही अपनी सुविधा अनुसार पोलिंग स्टेशन पर जाकर मतदान कर पाएगा।
विज्ञापन

इस मौके विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों ने वोटर जागरूकता पर प्रोग्राम पेश किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य सौ फीसदी मतदान है। इसके लिए टीमें लगातार काम कर रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आखिर में जिला निर्वाचन अफसर, समूह चुनाव ऑब्जर्वर ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल व अन्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed