फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage manholes open in Derabassi ... danger of accidents

डेराबस्सी में सीवरेज के मैनहोल खुले..हादसों का खतरा

Sun, 04 Oct 2020 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sewerage manholes open in Derabassi ... danger of accidents
डेराबस्सी। डेराबस्सी शहर की सभी सड़कें टूटी हुई हैं। पार्कों की हालत खस्ता के साथ स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। वहीं, शहर में जगह -जगह मैनहोल खुले पड़े हैं जो विकास कार्यों को न्योता दें रहें है। नगर काउंसिल की ओर से इन मैनहोन को बंद करने की जगह अस्थाई तौर पर कहीं सीमेंट की स्लैब, कहीं पुराना ट्रांसफार्मर व कहीं कुर्सी रख कर काम चलाया जा रहा है जो शहर के विकास कार्यों की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

डेराबस्सी से निकल रहे मुख्य मार्ग अंबाला-चंडीगढ़ पर बरवाला चौक के पास अनाज मंडी से हाईवे पर चढ़ने वाली सड़क पर लंबे समय से मैनहोल का ढक्कन टूटा हुआ है। जहां हादसों के खतरे को देखते हुए सीमेंट की स्लैब रखी हुई है। इसी तरह नई पानी वाली टैंकी के पास स्थित गुरु हरकृष्ण स्कूल के पास भी इसी तरह सीवरेज के मैनहोल का ढक्कन लंबे समय से टूूटा हुआ है जहां हादसों को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही खराब पड़ा पुराना ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जो सीवरेज के खुले मैनहोल से भी ज्यादा खतरनाक बना हुआ है। इसी तरह डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड़ पर भी कई मैनहोल खुले पड़े हैं।
विज्ञापन

मामला ध्यान में नहीं है। समय-समय पर भारी वाहनों के दबाव में सीवरेज मैनहोल के ढक्कन टूट जाते हैं जिनको नए सिरे से रखवा दिया जाता है। अगर कहीं अब भी मेन होल के ढक्कन टूट गए हैं तो उनकी जगह नए ढक्कन रखवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल
कैपशन-गुरु हरिकृष्ण स्कूल के पास खुले मेन होल में हादसों को रोकने के लिए रखा पुराना ट्रांसफार्मर।
-गुलाबगढ़ रोड़ पर खुला मेन होल।
-मुख्य मार्ग बरवाला चौंक पर खुले मेन होल पर रखी सीमेंट की स्लैब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed