{"_id":"68c702400a58c00f4e0a042f","slug":"sewer-line-dug-eight-months-ago-blocked-demand-raised-to-register-case-against-contractor-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133443-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आठ माह पहले खोदी सीवर लाइन ब्लॉक, ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आठ माह पहले खोदी सीवर लाइन ब्लॉक, ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की उठी मांग
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से नगला गांव को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी इस मार्ग से इतने परेशान हैं कि ठेकेदार के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। यह सड़क आठ माह पहले सीवर और बरसाती पानी की निकासी के लिए लाइन डालने के लिए खोदी गई थी। आठ माह बीतने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा सका है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि सीवर और बरसाती पानी की निकासी के लिए जो लाइन डाली गई है, वह ठीक ढंग से नहीं डाली गई है। यह लाइन शुरू होने से पहले ही ब्लॉक हो गई है। इसी कारण पानी आगे जाने के बजाय सड़क पर ही एकत्रित हो गया है। स्थानीय निवासी अर्जुन कुमार, संदीप सिंह, नवदीप सिंह, प्रदीप सिंह, अमरीक कुमार, मलकीत कुमार, धर्म चंद, महिंदरपाल, देश राज बुग्गा, सरवन कुमार, कुलदीप कुमार व अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले हलका विधायक यहां दौरा करने आए थे। सड़क की हालत देखकर ठेकेदार के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के लिए कहा था। इसके बाद भी ठेकेदार ने यहां कोई काम नहीं किया है। रविवार की सुबह हुई बारिश के चलते यहां फिर से पानी भर गया है।
इस मार्ग पर चार गांव और कई सोसाइटियां हैं मौजूद
नगला रोड पर कई सोसाइटियां और तीन से चार पुराने गांव मौजूद हैं। सैकड़ों लोग रोजाना इस रोड से निकलते हैं। लोगों ने बताया कि विरोध के बाद ठेकेदार ने करीब 15 दिन पहले यह सड़क बना दी। यह बारिश के कारण फिर से टूट गई है। एक से डेढ़ फीट पानी सड़क पर भर गया है। लोगों ने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढों में पानी भरने के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। लोगों के वाहन भी खराब हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वह आठ माह से नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे-शिक्षक परेशान
नगला बस्ती गांव में एक सरकारी स्कूल है। इसी सड़क पर दो निजी स्कूल भी स्थित हैं। सभी को इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। पिछले माह की बात करें तो सरकारी स्कूल को जाने के लिए रास्ता तक नही था। स्कूली बच्चों और शिक्षकों को अपने जूते उतारकर स्कूल जाना पड़ता था। वहां टाइल लगा दी गई हैं लेकिन वह भी दबनी शुरू हो गई है। इसके अलावा इस सड़क पर स्थित दो निजी स्कूलों की बसों को भी पानी और गड्ढों की वजह से जाम और हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले शिक्षकों के दो और चार पहिया वाहन भी खराब हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मांग है कि पिछले आठ माह से लोग परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा किया जाए, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
स्टॉर्म सीवर कहीं से लीक है, इसको ठीक करने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। हमने कुछेक हिस्सों में टाइल्स लगाई थी, यदि वह दब गई है तो उसे कल ही चेक करवा लिया जाएगा। वैसे वह टाइल्स अस्थायी तौर पर लगाई गई थी, बाकी जांच करवा लेते हैं। नगला रोड पर एक सोसाइटी द्वारा पानी गिराया जा रहा है, उसको बंद करवाना नगर परिषद का काम है। -लवकेश कुमार, एसडीओ, सीवरेज बोर्ड