फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven year old girl dies after drowning in water tank in Derabassi

डेराबस्सी में पानी की हौदी में डूबने से सात साल की बच्ची की मौत

Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven year old girl dies after drowning in water tank in Derabassi
डेराबस्सी। नजदीकी गांव मीरपुर में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर बनाई गई पानी की हौदी में एक सात साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मोहिनी पुत्री रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक बच्ची के माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। मोहिनी अपने बड़े भाई के साथ घर में ही रहती थी। मीरपुर में डीएसपी कार्यालय के पीछे मकान बनाया जा रहा है। इसमें पानी भरकर रखने के लिए चारदीवारी के अंदर दो हौदी बनाई हुई हैं। शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों ने मोहिनी का शव पानी की हौदी में तैरता हुआ देखा। इस पर लोगों ने तुरंत पानी से शव बाहर निकाला और सिविल अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने मोहिनी को मृत घोषित कर सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि बच्ची की मौत हौदी में गिरने से हुई है और यह एक हादसा है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed