{"_id":"66ea2e3cb5f510e1c60493e4","slug":"sector-62-site-sold-for-the-highest-price-till-now-at-rs-52711-crore-booth-sold-for-rs-7-crore-mohali-news-c-71-1-mli1005-119625-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 527.11 करोड़ में अब तक सबसे महंगी बिकी सेक्टर-62 की साइट, सात करोड़ में बिका बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 527.11 करोड़ में अब तक सबसे महंगी बिकी सेक्टर-62 की साइट, सात करोड़ में बिका बूथ
Wed, 18 Sep 2024 07:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
ई ऑक्शन के दौरान करीब पचास कामर्शियल और रेजिडेंशियल प्रापर्टी की बेची गईं, एरोसिटी की आठ एकड़ साइट में भी गमाडा ने कमाया मुनाफासंवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से मोहाली में की गई ईऑक्शन के दौरान पंजाब में करोड़ों रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया। ई आक्शन के दौरान मोहाली के सेक्टर-62 की 6.64 एकड़ की कामर्शियल साइट 527.11 करोड़ में बिक गई। वहीं मोहाली का फेज 3बी2 एक बूथ सात करोड़ रुपये में बिक गया।
मोहाली में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) की ओर से की गई ई ऑक्शन के दौरान करीब पचास कामर्शियल और रेजिडेंशियल प्रापर्टी की सेल की गई। जिसमें से 35 साइट्स की नीलामी सफल रही। एरोसिटी की आठ एकड़ की कॉमर्शियल साइट करीब 475 करोड़ रुपये में बिकी, जिसका रिजर्व प्राइस 391.10 करोड़ रुपये था।
द ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 50 साइटों का रिजर्व प्राइज करीब 2100 करोड़ रुपये रखा था। जिनमें गमाडा ने ई आक्शन से 2505. 45 कराेड़ का रेवन्यू अर्जित किया। सूत्रों के अनुसार कुछ साइटें ऐसी भी रहीं जो कि नीलाम नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
जितनी साइट्स बिकीं, उसमें ज्यादातर साइट कामर्शियल थीं। इसमें सेक्टर-62 (फेज 8) में 6.64 एकड़ की कॉमर्शियल साइट 527.11 करोड़ रुपये में बिकी। इस साइट का रिजर्व प्राइस 290.40 करोड़ रुपये था। गमाडा का दावा है कि यह साइट सबसे महंगी बिकी। वास्तव में यह शहर की अहम साइट है। यहां पहले ही कामर्शियल डेवलपमेंट हो रहा है और इसके बिकने के बाद यह पूरी तरह से कॉमर्शियल हब बन जाएगा और सिटी का स्वरूप बदल जाएगा। इससे पहले भी गमाडा ने यहां तीन नामी कॉमर्शियल हब ऑक्शन के जरिए बेचे थे।
गमाडा ने सेक्टर 62 के दो कामर्शियल हिस्सों की सफलतापूर्वक नीलामी की। जो ईको सिटी-1 और एरोसिटी में है। तीन ग्रुप हाउसिंग साइट क्रमशः सेक्टर 66, ईकोसिटी-2 और मेडिसिटी में हैं। मोहाली के कई सेक्टरों में स्थित 16 एससीओ और 12 बूथों की नीलामी भी की गई।