फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Second fire brigade station is ready in Mohali, now the bus is waiting for inauguration

Mohali News: मोहाली में दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन बनकर तैयार, अब है बस उद्घाटन का इंतजार

Thu, 11 May 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 11 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second fire brigade station is ready in Mohali, now the bus is waiting for inauguration
मोहाली में दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन बनकर तैयार, अब है बस उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन


1978 से अब तक था एक ही फायर स्टेशन, लोग बोले- क्या सरकार किसी बड़े आगजनी के हादसे के बाद उद्घाटन करेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। वीआईपी सिटी में करीब 44 साल के लंबे इंतजार के बाद दूसरा फायर ब्रिगेड स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। लेकिन सरकार की ओर से इसका औपचारिक उद्घाटन न होने के कारण अभी इसे शुरू नहीं किया गया है। शहर में अभी तक करीब 1978 में बना एक ही फायर ब्रिगेड स्टेशन काम कर रहा है और नए फायर ब्रिगेड स्टेशन के उद्घाटन का इंतजार है।
जानकारी के मुताबिक 1978 में जब मोहाली शहर बसना शुरू हुआ था तो उस समय यहां एक पुलिस थाना और एक दमकल विभाग का दफ्तर खोला गया था। इसके बाद मोहाली शहर की आबादी लगातार बढ़ती गई और शहर का विस्तार होता गया, लेकिन दूसरे फायर ब्रिगेड स्टेशन की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। नवंबर, 2021 में तत्कालीन विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से सेक्टर-78 में एक नए फायर स्टेशन के लिए नींवपत्थर रखा गया था, जो अब बनकर पूरी तरह तैयार है। उस समय इसकी कीमत करीब 2.92 करोड़ रुपये थी। अब लोगों का आरोप है कि सरकार के ज्यादातर मंत्री जालंधर उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण इसके उद्घाटन में देरी हो रही है। गर्मियों के दिनों में शहर में कभी भी कोई आगजनी की घटना हो सकती है। क्या इसके बाद ही सरकार इसे चालू करेगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने दो फायर स्टेशन को दी थी मंजूरी
करीब 2016 में नगर निगम की ओर से दो फायर स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। इनमें एक सेक्टर-78 और दूसरा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में बनाया जाना था। सेक्टर-78 का फायर स्टेशन अब बनकर तैयार हो गया है। मोहाली का फायर स्टेशन ही न्यू चंडीगढ़ के ईको सिटी, नयागांव से लेकर मोहाली के एरोसिटी तक अपनी सर्विस मुहैया करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाने से पहले की गई थी पूरी तैयारी
इस फायर स्टेशन को बनाने से पहले पटियाला स्थित थापर इंस्टीट्यूट ऑपँ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की ओर से मिट्टी के नमूनों का टेस्ट किया गया था। इसके भवन के निर्माण के लिए चंडीगढ़ के एक प्राइवेट आर्किटेक्ट से नक्शा भी बनवाया गया था। इसके बाद इसको बनाने का काम शुरू करवाया गया था।

कोट
शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रशासन को यह फायर ब्रिगेड स्टेशन जल्द चालू कर देना चाहिए। क्योंकि लोगों को काफी समय से इस फायर ब्रिगेड के चालू होने की उम्मीद है, जिससे किसी भी बड़ी आगजनी की घटना से आसानी से निपटा जा सके। -केके सैनी प्रेसिडेंट, कंफेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

अगर कोई बड़ा आग लगने का हादसा हो गया तो सरकार को आनन-फानन यह फायर ब्रिगेड चालू करना पड़ेगा। इसकी जरूरत शहर निवासियों को काफी लंबे समय से थी। सरकार को बिना किसी विलंब के इसे चालू कर देना चाहिए। -निर्मल सिंह, प्रधान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेज-10


कोट
अभी शहर में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन चल रहा है। दूसरे की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन लुधियाना में चुनाव के चलते मंत्री अभी उद्घाटन के लिए नहीं आ पा रहे हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन होने के बाद इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। -नवजोत कौर, निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed