{"_id":"6a29d1f33d323b3caf02745a","slug":"scrap-dealer-killed-after-being-hit-by-speeding-car-case-registered-against-driver-mohali-news-c-71-1-mli1010-143469-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कबाड़ी की मौत, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कबाड़ी की मौत, चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां-बनूड़ रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक कबाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपुरा निवासी साजन ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई तुफानी के साथ कबाड़ का काम करता था। 6 जून की रात दोनों अलग-अलग रिक्शा-रेहड़ियों पर मोहाली से कबाड़ एकत्र कर वापस राजपुरा लौट रहे थे। तुफानी की रेहड़ी पर उनका पड़ोसी बिट्टू उर्फ गुड़ीकंजी भी बैठा हुआ था।
रात करीब 10 बजे लांडरां-बनूड़ रोड स्थित एक ढाबे के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने तुफानी की रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में तुफानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बिट्टू को भी चोटें आईं। रेहड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार दिन तक उपचार के बाद तुफानी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा कथित रूप से कार चालक रूप सिंह निवासी गांव बीरो माजरी, जिला फतेहगढ़ साहिब की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ। थाना सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।