{"_id":"5d87d7b58ebc3e01451c189f","slug":"scarcity-of-water-is-resolved-in-phase-11-mohali-news-pkl351508479","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेज 11 में पीने वाले पानी की समस्या होगी हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेज 11 में पीने वाले पानी की समस्या होगी हल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-11 में पीने वाले पानी की निर्विघ्न सप्लाई के लिए 61 लाख 77 हजार रुपये की लागत के साथ पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने की। पाइपलाइन फेज-11 की कोठी नंबर 801 से कोठी नंबर 987 तक बिछाई जाएगी।
समागम में सिद्धू ने कहा कि पाइपलाइन डलने से इलाके के लोगों को पीने वाले पानी की निर्विघ्न सप्लाई मिलेगी और घरों में कम प्रेशर से पानी आने की समस्या भी दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के किसी और इलाके में भी यदि पीने वाले पानी की समस्या पेश आती है तो उसका तुरंत हल किया जाएगा। हलके के विकास के बारे में उन्होंने कहा कि विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। जहां हलके की सड़कें पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं, वहां करोड़ों रुपए के प्रस्ताव तैयार करके विभाग के पास भेजे हैं। गांवों में भी पीने वाले पानी की समस्या हल करने के लिए नए ट्यूबवैलों का काम चल रहा है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मंत्री सिद्धू को सम्मानित भी किया।