{"_id":"6a934456201b5612630f4e78","slug":"sanitation-workers-protest-against-the-eos-functioning-warn-of-burning-an-effigy-on-september-8-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146424-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ईओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 8 सितंबर को पुतला फूंकने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ईओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 8 सितंबर को पुतला फूंकने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद वर्कर यूनियन (एटक) के बैनर तले कर्मचारियों ने नारेबाजी कर ईओ की कार्यप्रणाली को मजदूर विरोधी बताया
डेराबस्सी। नगर परिषद डेराबस्सी में सफाई और वाटर-सीवरेज व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य साधक अधिकारी (ईओ) और परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर परिषद वर्कर यूनियन (एटक) के बैनर तले कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ईओ की कार्यप्रणाली को कथित तौर पर मजदूर विरोधी बताया और कर्मचारियों से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई की मांग की।
यूनियन प्रधान कामरेड हरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की नीति के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर लाने और कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया अपनाई जानी है। इसके बावजूद नगर परिषद की बैठक में कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव में जरूरी जानकारी शामिल नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि प्रस्ताव में सभी आवश्यक विवरण शामिल कर इसे दोबारा तैयार किया जाए और सरकार को भेजा जाए।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ईओ से बातचीत के दौरान उनका रवैया संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को यूनियन के बजाय सीधे अधिकारियों से बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसे यूनियन ने संगठन को कमजोर करने की कोशिश बताया।
विज्ञापन
यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय के बाहर रोष रैली की जाएगी और इस दौरान ईओ का पुतला फूंककर विरोध जताया जाएगा।