फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers announce they will protest by throwing garbage outside the GMADA office on 6-7

Mohali News: सफाई कर्मचारियों का ऐलान, 6-7 को गमाडा कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers announce they will protest by throwing garbage outside the GMADA office on 6-7
मोहाली। सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने का ठेका निजी कंपनी को दिए जाने के विरोध में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की जिलास्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को मुलांपुर इको सिटी-1 में और 7 अप्रैल को जीएमएडीए कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा। यह बैठक फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-68 स्थित नगर निगम भवन में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि गमाडा ने न्यू चंडीगढ़ में इको सिटी-1 में कूड़ा उठाने का ठेका एक निजी कंपनी को दे दिया है, जिसका फेडरेशन कड़ा विरोध करता है। फेडरेशन के महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न नगर निगमों और नगर परिषदों में इसी तरह ठेके दे रही है। इनका सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज ने पहले भी विरोध किया है। उन्होंने बताया कि विरोध के चलते जालंधर, पटियाला, लुधियाना और मोहाली में इस प्रक्रिया को फिलहाल रोका गया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गमाडा ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। 7 अप्रैल को सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर गमाडा कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed