फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Safai Karamcharis got electrocuted while taking down posters of leaders

नेताओं का पोस्टर उतारते सफाई कर्मचारी को लगा करंट

Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis got electrocuted while taking down posters of leaders
नयागांव। इलाके में सोमवार को एक सफाई कर्मचारी को उस समय बिजली का करंट लग गया, जिस दौरान वह बिजली के खंभे पर लगे नेता के पोस्टर हटा रहा था। पोस्टर हटाते हुए उसको खंभे से करंट लग गया। हालांकि इसमें जख्मी कर्मचारी मोहित की हालत ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर आचार संहिता का पालन करने के लिए नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने पूरे शहर से राजनेताओं के लगे हुए पोस्टर हटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर सफाई कर्मचारियों को शहर में लगे हुए नेताओं के पोस्टरों को हटाने के लिए लगा दिया गया है। पिछले कई दिनों से बारिश के कारण बिजली के खंभे पानी से गीले हो रखे थे। इसलिए मोहित को बिजली का करंट लग गया था। मोहित पिछले 7-8 साल से नगर काउंसिल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। इस मौके पर उपस्थित दूसरे कर्मचारियों ने उसे तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचाया और डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed