फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbers absconded with one lakh rupees and Fortuner car on the strength of revolver

कारोबारी को बंधक बना फार्च्यूनर और एक लाख लूटे, मुंह में टेप लगा दफ्तर में किया बंद

Sun, 12 Jan 2020 04:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Robbers absconded with one lakh rupees and Fortuner car on the strength of revolver
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

गणतंत्र दिवस को लेकर जहां पूरे जिले में सुरक्षा घेरा मजबूत होने के दावे किए जा रहे है। इसी बीच शनिवार दोपहर खरड़-लांडरा रोड पर कार सवार तीन लुटेरों ने एक रियल एस्टेट मालिक सुरिंदर कुमार को पहले उसके दफ्तर में पहुंचकर रिवाल्वर के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद उससे एक लाख रुपये, फार्च्यूनर कार व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लुटेरे जाने से पहले सुरिंदर कुमार के हाथ रस्सी से बांधने के साथ ही मुंह पर टेप लगा गए थे। वहीं, जाते हुए दफ्तर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर गए। सुरिंदर कुमार ने किसी तरह से हाथों की रस्सी खोलने के बाद मुंह से टेप हटा कर खिड़की से बाहर खड़े एक कुलचे बेचने वाले को आवाज देकर बुलाया। उसने आकर दरवाजे का ताला खोला। सुरिंदर ने बाहर निकल कर किसी के फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर सदर पुलिस ने रियल एस्टेट के मालिक सुरिंदर कुमार से घटना की जानकारी ली और तेजी से लुटेरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


ऐसे आए थे आरोपी
मौके पर कुलचे बेचने वाले रोहित ने बताया कि लांडरां की ओर से दोपहर को लगभग तीन बजे एक कार आई। इसमें से दो युवक उतरकर सड़क के दूसरी ओर शोरूम नंबर एक की पहली मंजिल पर बने बाबा रियल एस्टेट के दफ्तर में चले गए। थोड़ी देर बाद ही यह युवक दफ्तर से नीचे उतरकर दफ्तर के बाहर खड़ी सफेद रंग की फार्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक आरोपियों का पीछा करती रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार पुलिस को कार की लोकेशन मोरिंडा रोड पर पता चली तो डीएसपी खरड़ ने घडुआं थाने में सूचना देकर नाकाबंदी कर दी। लुटेरे पुलिस का नाका देख कर वापस खरड़ की ओर आ गए। खबर लिख जाने तक पुलिस पार्टी लुटेरों का पीछा कर रही थी।

फोन से लोकेशन पता चलती रही
जानकारी के मुताबिक लुटेरे कार में कारोबारी का फोन भी ले गए हैं। इससे उनकी लोकेशन का पता पुलिस को चल रहा है। कार की लोकेशन कभी मोरिंडा, कभी खरड़ तो कभी मोहाली आ रही थी। देर शाम तक पुलिस की टीम लगी हुई थी।


पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा है। कुछ समय पहले फेज-दस में ज्वेलर्स मालिक को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अभी तक पुलिस इस केस में आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed