फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads, schools and parks in Mohali are named after martyrs soldiers

पंजाब के इस शहर ने संजोया शहीदों का सम्मान, सड़क, स्कूल व पार्कों को दिया उन्हीं का नाम

Thu, 28 Jan 2021 06:44 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Roads, schools and parks in Mohali are named after martyrs soldiers
मोहाली में शहीदों के नाम पर सड़क, पार्क और स्कूल। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली पंजाब का वीआईपी शहर है। यह शहर पंजाबी फिल्म जगत यानि पालीवुड इंडस्ट्री की मायानगरी है। मोहाली सरहद के रखवालों का पसंदीदा स्थान भी है। शहर की सड़कों, पार्को, चौराहों व शिक्षण संस्थानों के नाम अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के नाम पर रखे जा रहे हैं। यहां के लोग इसे अच्छी पहल मानते हैं। उनका मानना है कि इससे जहां युवा पीढ़ी को अपने वीर सपूतों के बारे में जानकारी मिलेगी, वहीं, उनके अंदर देशभक्ति की भावना पैदा होगी। आइए जानते हैं मोहाली के वे स्थान, जिन्हें मिला शहीदों का नाम...

विज्ञापन


शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह के नाम पर कॉलेज 
फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज का नाम साल 1999 में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शौर्य चक्र विजेता मेजर हरमिंदर पाल सिंह के नाम पर है। मेजर हरमिंदर पाल सिंह कारगिल युद्ध के दौरान राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। सरकार ने मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


मेजर ने अपनी पढ़ाई खरड़ के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मोहाली के गवर्नमेंट कॉलेज से की थी। सेना में भर्ती होने का उनका सपना था। वह एनसीसी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे सेना में भर्ती हुए। उनके पिता हरपाल सिंह भी सेना से कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दारा सिंह की प्रतिमा भरती है युवाओं में जोश

पहलवान दारा सिंह की खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर एक प्रतिमा स्थापित है। इसके पास ही उनका दारा स्टूडियो स्थित है। यह प्रतिमा तीन धातुओं को मिलाकर बनाई गई। उनकी यह प्रतिमा एक्शन मोड में है। 2019 में उनके 90वें जन्मदिवस पर यह प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा की स्थापना सरबत दा भला ट्रस्ट के एसपीएस ओबराय ने करवाई थी। प्रतिमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी मोहाली पुलिस के हवाले है।

                                                    दारा सिंह की प्रतिमा।

शहीद बिक्रमजीत सिंह के नाम पर वाईपीएस चौक
मोहाली स्थित वाईपीएस चौक का नाम शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह के नाम पर है। चंडीगढ़ निवासी बिक्रमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के सांबा में दुश्मनों से लड़ते हुए 2013 में शहीद हुए थे। 2015 में चौक का नामकरण शहीद के नाम पर हुआ था। 

बड़े पार्क का नाम वीर चक्र विजेता जोगिंदर सिंह
शाही माजरा में काफी बड़ा पार्क नगर निगम ने विकसित किया है। इस पार्क का नाम वीर चक्र विजेता शहीद हवलदार जोगिंदर सिंह के नाम पर रखा गया। जोगिंदर सिंह शाही माजरा के रहने वाले थे। शाही माजरा के पूर्व पार्षद अशोक झा ने बताया कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कश्मीर पर जब कबायलियों ने हमला कर दिया था तो उस समय जोगिंदर सिंह ने इनसे मुकाबला किया था।



इसी लड़ाई में वे शहीद हो गए थे। जोगिंदर सिंह का परिवार अब लालड़ू में रहता है। इसी तरह फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन का नाम शहीद मेजर जतिंदर पाल सिंह धालीवाल और फेज-चार बोनविलिया पार्क का नाम स्काड्रन लीडर अनिल शर्मा के नाम पर रखा गया है।

1971 में शहीद के नाम पर स्कूल

मोहाली के गांव बहलोलपुर के सरकारी हाईस्कूल को कुछ समय पहले ही सीनियर सेकेंडरी का दर्जा दिया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद स्कूल में पहुंचकर यह एलान किया था। अब स्कूल का नाम 1971 के युद्ध में शहीद कैप्टन अमी सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा खरड़ के एक प्रवेश द्वार का नाम शहीद के नाम पर है।



कारगिल पार्क की हुई स्थापना
कारगिल युद्ध के बाद मोहाली के सेक्टर-71 में कारगिल पार्क की स्थापना की गई । यह काफी आकर्षक पार्क है। इसकी लैंड स्केपिंग काफी शानदार है। इतना ही नहीं पार्क में एक विशेष फव्वारा स्थापित किया गया है। जहां पर बहुत शानदार म्यूजिक चलता है। इसके अलावा वहां पर लाइब्रेरी बनाने की योजना भी है।



शहीदों को सम्मान देना अच्छा प्रयास
सेना से रिटायर्ड कर्नल और एक्स सर्विसमैन ग्रीवासेंस सेल पंजाब के प्रधान एसएस सोही सेना के कई पूर्व फौजियों व उनके परिवारों को हक दिलाने का काम करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि यह एक अच्छा प्रयास है। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड कंमाडेंट वीके वैद का कहना है शहीद सपूतों का इस तरह सम्मान देना एक अचछा प्रयास है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में शहीद हुए पंजाब पुलिस के शहीदों को भी इस तरह का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed