फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads in poor condition across several stretches; Municipal Corporation to carry out repairs after the monsoon

Mohali News: कई फेजों में सड़कें बदहाल, नगर निगम मानसून के बाद करेगा मरम्मत

Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Roads in poor condition across several stretches; Municipal Corporation to carry out repairs after the monsoon
वाहनों के गुजरने पर उड़ती है धूल, राहगीरों को होती है परेशानी, फेज-5, 6, 8, 9 और 10 के लोग परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। शहर के फेज-5, 6, 8, 9, 10 और 11 में सड़कें लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण का काम नहीं होने के कारण यह समस्या गंभीर हो गई है। फेज-7, 8 और 9 में सड़कों की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। फेज-7 निवासी गुरमीत सिंह, गुरिंदर सिंह और परमजीत सिंह ने बताया कि समय पर मरम्मत न होने से समस्या बढ़ रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है, जबकि सूखे मौसम में धूल उड़ती है।



निवासियों की परेशानी

सड़कों की खराब हालत से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। धूल उड़ने से आसपास के लोगों को भी दिक्कत होती है। गड्ढों के कारण वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ता है। अचानक दिशा बदलने से दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। शहर के लोगों ने नगर निगम से खराब सड़कों का सर्वे कराकर जल्द मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है। उनकी मांग है कि केवल गड्ढे भरने के बजाय पूरी सड़क की सतह को दुरुस्त किया जाए। मोहाली को योजनाबद्ध शहर के रूप में विकसित किया गया था, लेकिन सड़कों की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को ठीक करने का आग्रह किया है। नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों का काम मानसून सीजन खत्म होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जल्द निकाले जाएंगे। सभी सड़कों को जल्द बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों का काम मानसून सीजन खत्म होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जल्द निकाले जाएंगे। सभी सड़कों को जल्द बनाया जाएगा
संदीप सिंह, कमिश्नर , नगर निगम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed