फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   road roller hit fast food sellers, died

रोड रोलर की चपेट में आया फास्ट फूड विक्रेता, मौत

Tue, 22 Oct 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
road roller hit fast food sellers, died
मोहाली। फास्ट फूड का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे संदीप की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। सोमवार को पूरे दिन यह मामला गर्म रहा। आरोपों के बीच पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में रहने वाला संदीप कुमार मोहाली के फेज 11 में फास्ट फूड का काम करता था। रविवार देर रात वह अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह फेज-10 में पहुंचा तो वहां रोड कंस्ट्रक्शन में काम कर रहे एक रोड रोलर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में उसका सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों व उसके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क भी जाम की। इन लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने वाहन चालक को मौके से जाने दिया। इसके साथ ही एंबुलेंस न पहुंचने व लाश न उठाए जाने का आरोप भी पुलिस पर लगा।
विज्ञापन

उधर, फेज-11 थाने के इंचार्ज कुलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फेज-10 में रोड कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिस समय हादसा हुआ तब कंस्ट्रक्शन वर्क में लगे एक रोड रोलर को उसका चालक बैक कर रहा था। उसकी रिक्शा-रेहड़ी से आ रहे संदीप कुमार से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद रोड रोलर का चालक फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोड रोलर के चालक की पहचान खरड़ निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed