फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road dug to add water connection, people faced trouble for three hours

Mohali News: पानी का कनेक्शन जोड़ने के लिए खोदी सड़क, लोगों ने तीन घंटे झेली परेशानी

Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Road dug to add water connection, people faced trouble for three hours
जीरकपुर। बलटाना रोड पर मंगलवार को पीने वाले पानी का कनेक्शन करने के लिए पूरी सड़क खोद दी गई। इस कारण लोगों को करीब तीन घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी और लोगों को अपने घर जाने के लिए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण स्कूल बसों को भी कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। इसके चलते स्कूली बच्चे देरी से घर पहुंचे। वहीं, अन्य वाहन चालकों को भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दूर का सफर तय करके घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि यह लाइन ठेकेदार द्वारा खोदी गई है, जिसके बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को पता ही नहीं, जबकि सड़क खोद रहे ठेकेदार का कहना है कि यह काम परिषद के अधिकारियों के आदेशों पर ही किया जा है। सड़क की खोदाई के दौरान मौजूद मार्केट के दुकानदारों ने कहा कि गुरु नानक कॉलोनी के लोगों को पीने वाला पानी उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए दिन में ही बलटाना सड़क को जेसीबी मशीन के साथ खोद दिया गया। जबकि यह काम रात को आवाजाही कम होने के बाद करना चाहिए ताकि राहगीरों को समस्या न हो। वहीं, दूसरी ओर स्कूल की छुट्टी होने के कारण स्कूल बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गुरु नानक कॉलोनी निवासियों ने बताया कि वह बीते करीब डेढ़ वर्ष से पीने वाली पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों ने बताया कि जिस ट्यूबवेल से उनको पीने के पानी की सप्लाई दी जा रहा थी, उस ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण उनके घरों में पिछले पांच दिनों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत लोगों द्वारा परिषद अधिकारियों से की तो लोगों की अपील पर पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए पाइप डाली जा रही है। मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि यह लाइन गोविंद विहार की लाइन से जोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद विहार के लोगों ने उनकी कॉलोनी से कनेक्शन जोड़ने पर जताया एतराजवहीं, दूसरी ओर गोविंद विहार कॉलोनी के लोगों द्वारा उनके ट्यूबवेल का कनेक्शन गुरु नानक कॉलोनी की पाइप लाइन जोड़ने पर एतराज किया जा रहा है। गोविंद विहार कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनकी कालोनी में लगे ट्यूबवेल से तो उनकी ही कॉलोनी में पानी पूरा नहीं पड़ता और इसके अलावा इस ट्यूबवेल से पहले ही कई कॉलोनियों को पानी दिया जा रहा है। वहीं अब गुरु नानक कॉलोनी को भी इसी लाइन से जोड़ दिया गया तो उनके लिए भी पानी की समस्या पैदा हो जाएगी। लोगों ने कहा कि या तो पानी की सप्लाई कहीं और से जोड़ी जाए या फिर गुरु नानक कॉलोनी का ट्यूबवेल नया लगाया जाए ताकि बाकी लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed