फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired captain bitten by dog, six stitches fitted

मोहालीः रिटायर्ड कैप्टन को लावारिस कुत्ते ने काटा, लगवाने पड़े छह टांके, 7 दिन में 10 मामले आए

Tue, 03 Dec 2019 01:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 03 Dec 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Retired captain bitten by dog, six stitches fitted
Stray Dog
एक लावारिस कुत्ते ने वीआईपी रोड स्थित मोना ग्रीन सोसाइटी में रिटायर्ड कैप्टन यादविंदर ग्रेवाल को काट लिया। वह सोमवार सुबह अपने फ्लैट से न्यूज पेपर लेने और सैर के लिए नीचे उतरे थे। उन्होंने बताया कि काले रंग के एक लावारिस कुत्ते ने उनकी दोनों टांगों पर काट लिया। वह तुरंत जीरकपुर के एक निजी अस्पताल गए। वहां से उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 19 की डिस्पेंसरी भेज दिया गया। डिस्पेंसरी में कैप्टन यादविंदर को छह टांके और दो टीके लगे।
विज्ञापन


इन दिनों वीआईपी रोड में मोना ग्रीन सोसाइटी और जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में आए दिन लावारिस कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह में दोनों सोसाइटियों में करीब दस लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा है। इस समस्या के समाधान के लिए लोगों की शिकायत के बावजूद अब तक नगर काउंसिल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सोसाइटी की महिलाएं शिकायत लेकर नगर काउंसिल दफ्तर पहुंचीं
सोमवार को भी जयपुरिया सनराइज सोसाइटी की महिलाएं लावारिस कुत्तों की शिकायत लेकर एमसी ऑफिस में पहुंची थीं। वहां महिलाओं ने सैनेटरी इंस्पेक्टर को मिलकर अपनी समस्याएं बताईं, लेकिन हर बार की तरह उन्हें आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस कुत्ते इन्हें बना चुके हैं अपना शिकार
शनिवार को जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में किसी घर में काम करने आई संगीता ऋषि को लावारिस कुत्ते ने काटा था। इससे पहले शुक्रवार को इसी सोसाइटी में नसरीन को लावारिस कुत्तों ने दौड़ा दौड़ाकर काटा था। 27 नवंबर को मोना ग्रीन सोसाइटी में नगमा, फरियाद, सोनल भाटिया और सोसायटी के एक अन्य व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था। ये मामले संज्ञान में हैं, जीरकपुर में करीब तीन लाख आबादी है। यहां रोजाना पांच से दस डॉग बाइट के मामले अस्पतालों में जाते हैं। इसका अस्पतालों में आने वाले आंकड़ों से खुलासा हुआ है।

क्या कहती हैं महिलाएं

सोसाइटी में आए दिन लावारिस कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। लावारिस कुत्तों के उत्पात के चलते घर से बाहर बच्चों को भेजने में भी डर लग रहा है। इस ओर नगर काउंसिल को ध्यान देना चाहिए।
- सुमन शर्मा, निवासी जयपुरिया सनराइज सोसाइटी, वीआईपी रोड जीरकपुर।

सोमवार सुबह फ्लैट से बाहर जाने को जैसे ही सोसाइटी की गेट के पास जाने लगी, तभी एक लावारिस कुत्ते ने झपटा। हालांकि वहां आसपास के लोगों उसे भगा दिया। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों का सोसाइटी के बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
- अर्चना, जयपुरिया सनराइज सोसाइटी, वीआईपी रोड जीरकपुर।

लावारिस कुत्तों के चलते छोटे बच्चे और सीनियर सिटीजन काफी डरे हैं। एक ओर जहां बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं, वही सीनियर सिटीजन सुबह और शाम के समय टहलने नहीं जा रहे।
- उमा ठाकुर, निवासी जयपुरिया सनराइज सोसाइटी, वीआईपी रोड जीरकपुर।

वीआईपी रोड पर सोसाइटियों के लोग लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। यहां आए दिन लोगों को लावारिस कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं।
- कोमल भाटिया, निवासी जयपुरिया सनराइज सोसाइटी, वीआईपी रोड जीरकपुर।

मंगलवार को एनजीओ के माध्यम से वीआईवी रोड के लावारिस कुत्तों को रैबीज के टीके लगवा दिए जाएंगे।
- राजिंदर सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed