फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Reshuffle in the departments of Zirakpur Municipal Council officers, SDO will see the civil work of the city council

जीरकपुर नगर परिषद अधिकारियों के विभागों में हुआ फेरबदल, एसडीओ देखेंगे नगर परिषद के सिविल कार्य

Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in the departments of Zirakpur Municipal Council officers, SDO will see the civil work of the city council
जीरकपुर। स्थानीय नगर परिषद में कार्यरत अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है और सिविल कार्यों का कार्यभार अब एसडीओ दमन दविंदर सिंह देखेंगे। बता दें कि बीते दिनों नगर परिषद के ईओ संदीप तिवारी का तबादला हुआ था, उनके स्थान पर गिरीश वर्मा को स्थानीय नगर परिषद के ईओ का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशानुसार शहर के सिविल कार्यों का कार्यभार एसडीओ दमन दविंदर सिंह देखेंगे और उनके अधीन दो जेई पवनदीप सिंह और ईशान कुमार को लगाया गया। जेई पवनदीप सिंह अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के बाई ओर (बलटाना, ढकोली, गाजीपुर, नगला, सनोली, किशनपुरा, पीरमुछल्ला) और जेई ईशान कुमार (लोहगढ़, जीरकपुर, पभात, नाभा, वीआईपी रोड, रामगढ़ भुड्ढा, सिंघपुरा, अड्डा झुंग्गियां, छत्त) क्षेत्र अधीन होने वाले सिविल कार्यों को कार्यभार देखेंगे। जबकि जल एवं सीवरेज विभाग का कार्यभार जेई कुलवंत सिंह को सौंपा गया है, जिनसे सिविल कार्यों का कार्यभार वापस ले लिया है।
विज्ञापन

एसडीओ इंद्रमोहन सिंह का हुआ तबादला :
स्थानीय नगर परिषद में बिल्डिंग और सिविल कार्यों का कार्यभार देखने वाले एएमई कम एसडीओ इंद्रमोहन सिंह का तबादला करते हुए उन्हें मोरिंडा नगर परिषद भेज दिया है और उनकी जगह खाली हुए स्थान पर अभी किसी अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed