फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain increased trouble, vehicles got stuck on roads due to waterlogging

Mohali News: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, जलभराव से सड़कों पर फंसे वाहन

Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rain increased trouble, vehicles got stuck on roads due to waterlogging
जीरकपुर। भारी बारिश के कारण सोमवार को जीरकपुर की विभिन्न सोसाइटियों और गलियों में जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। नाले जाम होने की वजह से शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इस कारण शाम तक इसकी निकासी नहीं हो सकी। जलभराव के कारण जगह-जगह दो पहिया और अन्य वाहन फंस गए। बारिश की वजह से वीआईपी रोड, लोहगढ़ रोड, बलटाना का फर्नीचर मार्केट, ढकोली, पटियाला रोड का मुख्य मार्ग, पीरमुच्छला की कई सोसाइटियों और पेंटा होम्स सोसाइटी में पानी भर गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहगढ़ में दोपहर 2:00 बजे जब छुट्टी हुई तो बच्चों को स्कूल के बाहर निकलना मुश्किल हो गया। स्कूल के बाहर पानी भरा हुआ था। ऐसे में मजबूरी में बच्चों को भीगते हुए ही बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

बलटाना क्षेत्र में फर्नीचर मार्केट और मेन मार्केट में बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। ढकोली क्षेत्र में गुरुद्वारा बाउली साहिब के पास जलभराव हुआ था। पटियाला रोड, वीआईपी रोड, पेंटा होम्स सोसायटी की तरफ की रोड पर पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। शिवालिक विहार में कई जगह पर तो दो फीट तक पानी भरा हुआ था। इसके अलावा शिवालिक विहार, शिवा एनक्लेव, एकेएस-1 और एकेएस-2 के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर परिषद के जल निकासी प्रबंधों की खुली पोल
सबसे पॉश क्षेत्र वीआईपी रोड पर जलभराव की वजह से लोगों को दिनभर परेशानी हुई। सोमवार को दोपहर से पहले हुई भारी बारिश फिर शाम को 5:00 बजे के बाद हुई दरमियानी बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी। वीआईपी रोड से लोहगढ़ की तरफ जाने वाली गली में पानी भरने के कारण दो गाड़ियां भी फंस गई थी। इस कारण उनको क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वीआईपी रोड पर स्थित सावित्री सोसाइटी, रेल विहार सोसाइटी के आगे और डोमिनोज चौक से लेकर पेंटा होम्स सोसाइटी के आगे बारिश का पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बारिश बहुत ज्यादा हुई है। इस कारण पानी की निकासी धीरे-धीरे हो रही है। इसके अलावा बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए चैंबरों में प्लास्टिक का कचरा फंस जाता है। इस कारण पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होती। इससे पहले भी कई बार साफ करवाया गया है। जहां-जहां पर भी बरसात का पानी रुकता है वहां पर चेक करवा के चैंबरों की सफाई करवा दी जाएगी। - जितेंद्र सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed