फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain harvesting system will be installed in Saini Vihar-1 colony of Baltana

बलटाना की सैनी विहार-1 कॉलोनी में लगेंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain harvesting system will be installed in Saini Vihar-1 colony of Baltana
जीरकपुर। बलटाना की सैणी विहार-1 कॉलोनी में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रोजेक्ट लगाने को मंजूरी मिल गई है। बरसाती पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने से पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इस समस्या संबंधी कॉलोनी वासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या बताकर समाधान की मांग की थी। इसके चलते दो रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम प्रोजेक्ट का निर्माण शनिवार को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सैनी विहार फेज-1 कॉलोनी में 500 से 700 घर हैं। यहां रहने वाले अधिकतर लोग नौकरीपेशा है, जिन्होंने अपने जीवन भर की पूंजी लगाकर कॉलोनी में प्लाट खरीदकर आशियाना बनाया था। जैसे-जैसे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता गया तो वैसे-वैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव होना शुरू हो गया। यहां सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी का न होना है।
विज्ञापन

पानी से भरी रहती हैं गलियां
जानकारी के अनुसार, सैनी विहार-1 कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी को लेकर उचित प्रबंध नहीं किया गया है। आलम यह है कि कुछ घंटे की बारिश के बाद पानी सड़क पर नदी की तरह बहने लगता है। वहीं, हर मॉनसून में कॉलोनी की गलियां पानी से भरी रहती हैं, जिस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स :::
सैनी विहार-1 में बरसाती पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए रेन हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट को मंजूर किया गया है। अभी कॉलोनी उन जगहों पर पाइपें डाली जा रही हैं, जहां पानी सबसे ज्यादा एकत्रित होता है। -महिंदरपाल सिंह, एएमई कम एसडीओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed