{"_id":"574361ed4f1c1b0420690d2d","slug":"rain-and-strom-mohali-trees-damege-weather-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाम को चली आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को चली आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 24 May 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
शाम को चली आंधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों की तपिश के बाद मौसम ने सोमवार शाम ऐसी करवट ली कि मंडे मस्ती में तब्दील हो गया। आकाश में छाये काले बादल, ठंडी हवा के झोंके और बीच-बीच में बारिश की हलकी फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लोगों ने भी खूब आनंद लिया। पंखे, कूलर और एसी से निकल कर लोगों ने खुले वातावरण निकले। वहीं, आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही कई दुकानों को साइन बोर्ड उखड़ कर गिरे। कई जगहों पर पेड़ गिरने और आम की फसल को भी क्षति पहुंची है। सोमवार सुबह से ठंडी हवा के झोंके चलने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश का मौसम बनने लगा था, लेकिन शाम चार बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।
पेड़ों से टूट कर बिखरे आम
कोठियों व बाग में लगे कच्चे आम आंधी में टूट कर गिर गए। कुछ लोग सड़कों पर आमों के इकट्ठा करते भी दिखाई दिए। माना जा रहा कि आज की आंधी से आम की फसल को खासी क्षति पहुंची है।
एक घंटे तक लाइट रही गुल
शाम को चली आंधी से करीब एक घंटे तक इलाके की बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब पांच बजे लाइट दोबारा आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।