फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protests against the scandal in the post-matric scholarship scheme

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम में हुए घपले का विरोध

Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Protests against the scandal in the post-matric scholarship scheme
खरड़। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को खरड़ में पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम में हुई धोखाधड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में पंजाब के इंचार्ज रणधीर सिंह वैनीपाल, विपल कुमार व पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गड़ी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर वैनीपाल ने कहा कि पंजाब में दलित व पिछड़ा वर्ग और किसान सड़कों पर अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इनकी लड़ाई बहुजन समाज पार्टी लड़ेगी।
विज्ञापन

पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी, विपल कुमार ने कहा कि पंजाब में सरकारों ने आजादी के 73 सालों में दलित व पिछड़ा वर्ग को घसीटने का काम किया है। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम, 85वां संशोधन, मंडल कमीशन रिपोर्ट, नौकरियों को बैकलॉग, वजीफे में घपले आदि मुद्दों पर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी बिल व उत्तर प्रदेश से आने वाले सस्ते धान के ट्रक कांग्रेस की मिलीभगत से आ रहे हैं। राज्य जनरल सचिव डॉ. नछतर पाल ने कहा कि बसपा की ओर से अगले तीन कार्यक्रम 28 अक्तूबर को जालंधर, 2 नवंबर को फरीदकोट व 6 नवंबर को लुधियाना में कि ए जाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य जरनल सचिव नछतर पाल, भगवान सिंह चौहान, रछपाल सिंह राजू, हरजीत सिंह लौंगिया, राजा राजिंदर सिंह ननहेड़िया, कुलवंत कौर, सोढी विक्रम सिंह, ठेकेदार हरभजन सिंह बजहे़ड़ी, सुखदेव चपड़चिड़ी, बलजिंदर मांमुपुर, प्रवीन, वेद प्रकाश, हरदीप सिंह, डॉ. जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, मास्टर जगदीश सिंह व हाकम सिंह समेत बसपा समर्थक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed