फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest against the increased prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 03 Mar 2021 02:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Protest against the increased prices of petrol and diesel
तहसीलदार को मांगपत्र सौंपते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : ????
खरड़। केंद्र सरकार की ओर से आए दिन बढ़ाई जा रही तेल और घरेलू गैस की कीमतों के विरोध में मंगलवार को खरड़ यूथ कांग्रेस के नेताओं और समर्थकों ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कुराली से खरड़ तक पैदल यात्रा कर एसडीएम कॉम्प्लेक्स खरड़ के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस पंजाब के सचिव रविंदर सिंह रवि बड़ैच ने कहा कि देश में आए दिन तेल और घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसका आर्थिक बोझ आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। यहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज पलविंदर सिंह, एएसआई हरविंदर सिंह, एएसआई सर्बजीत सिंह और हवलदार सुरजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी शांति बनाए रखने के लिए निगरानी रखे हुए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर सर्बजीत सिंह कुराली, गुरबाज सिंह, रणजीत सिंह बाजवा, दर्शन सिंह बड़ैच, परमिंदर सिंह सैनी और अजय चटौली समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। इन्होंने तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मांग डीसी मोहाली को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed