Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest against JE's suspension for the second day

Mohali News: जेई की निलंबन के विरोध में दूसरे दिन भी धरना

Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Protest against JE's suspension for the second day
मोहाली। बिजली विभाग के कर्मचारियों की सांझी तालमेल कमेटी सर्कल मोहाली की ओर से इंजीनियर परमिंदर सिंह जेई के निलंबन के विरोध में दूसरे दिन भी धरना दिया गया। इस धरने में पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन (एटक), टेक्निकल सर्विस यूनियन (भंगाल), एसोसिएशन ऑफ जूनियर इंजीनियर्स, पेंशनर एसोसिएशन और पेंशन यूनियन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए कमेटी के कन्वीनर हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि इंफोर्समेंट विंग मोहाली द्वारा चेकिंग के दौरान मैसर्स अलकनंदा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड साइट पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि फर्म द्वारा डायरेक्ट सप्लाई लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी, जिस पर इंफोर्समेंट विंग ने मामला दर्ज कर करीब 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। गिल ने आरोप लगाया कि विभागीय निर्देशों के विपरीत जाकर जेई परमिंदर सिंह को जबरन सस्पेंड कर रिलीव कर दिया गया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जेई परमिंदर सिंह को बहाल कर उसी स्थान पर तैनात नहीं किया जाता, तब तक यह धरना लगातार जारी रहेगा। धरने को लख्खा सिंह, गुरबख्श सिंह, मोहन सिंह गिल, रणजीत सिंह ढिल्लों, बलविंदर कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed