फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Powercom's contract workers thundered for demands

मांगों को लेकर गरजे पावरकॉम के ठेका कर्मी

Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Powercom's contract workers thundered for demands
खरड़। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन डिवीजन खरड़ ने रोष रैली करके पावरकॉम के दफ्तर के आगे धरना दिया। इस अवसर पर सर्किल प्रधान धरमिंदर सिंह, डिवीजन प्रधान केसर सिंह, सब डिवीजन प्रधान वरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह आदि ने कहा कि रोका गया वेतन जारी करवाना, निकाले गये कर्मचारियों को दोबारा बहाल करवाना, करंट लगने से हुए हादसों में घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाना, श्रम विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए सर्किल/डिवीजन स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोपड़ सर्किल में वेतन की मांग कर रहे कर्मचारियों पर अफसरशाही/प्रशासन की मिलीभगत से यूनियन के राज्य प्रधान समेत चार ठेका कर्मचारियों पर बिना किसी जांच के दर्ज किए झूठे केस वापस लेने की मांग है। राज्य प्रधान बलिहार सिंह ने पंजाब सरकार को ठेका भर्ती व निजीकरण को बंद करने की मांग की। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, हुसनदीप सिंह, अजीत सिंह, मनवीर सिंह, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने बताया कि पंजाब सरकार तथा पावरकॉम मैनेजमेंट की अफसरशाही द्वारा रोके गए वेतन जारी करवाने तथा नौकरी से निकाले गए कच्चे कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करवाने तथा झूठे केसों को रद्द करवाने के लिए 30 दिसंबर को मोरिंडा में परिवारों समेत धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा और 6 जनवरी को मांग पत्र में दर्ज मांगों को लेकर पटियाला हेड ऑफिस में धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed