फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Potatoes kept in cold stores spoiled, farmers raised slogans

कोल्ड स्टोर में रखा आलू खराब, किसानों ने की नारेबाजी

Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Potatoes kept in cold stores spoiled, farmers raised slogans
नयागांव। जनता कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिनों से सियासी घमासान चल रहा है। शनिवार सुबह कांग्रेस के नेता द्वारा उद्घाटन किए जाने से पहले ही चंडीगढ़ के वन विभाग ने काम रुकवा दिया। गुस्साए लोगों ने पटियाला की राव नदी के किनारे प्रदर्शन करते हुए 2 घंटे तक सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

पटियाला की राव नदी से जनता कॉलोनी को जाने वाली सड़क पिछले काफी समय से कच्ची है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही इस सड़क को बनवाने के लिए हर पार्टी में होड़ मची है। जबकि यह सड़क का हिस्सा चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन है। पिछले दिनों कार्यक्रम के दौरान अकाली खरड़ हलका इंचार्ज रंजीत सिंह गिल ने जनता को वादा किया था कि वह अपने खर्चे से इस सड़क का निर्माण करवाएंगे। वहीं, शनिवार कांग्रेस खरड़ हलका इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री जगमोहन कंग की ओर से सड़क का उद्घाटन किया जाना था।
विज्ञापन

पूर्वमंत्री के आने से पूर्व ही चंडीगढ़ के वन विभाग की टीम ने इस सड़क का काम रुकवा दिया। सड़क का काम रुकने की वजह से गुस्साए लोगों ने पटियाला की राव नदी पर प्रदर्शन कर सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने खर्चे पर बनवा रहे थे सड़क
मौके पर पहुंचे कांग्रेस के नेता जगमोहन कंग ने कहा कि वह अपने खर्चे पर जनता की सुविधा के लिए यह सड़क बनवा रहे थे, लेकिन इलाके के अकाली दल के नेताओं ने सड़क निर्माण मे अड़ंगा डालते हुए काम बंद करवा दिया। अगर यह सड़क बन जाती तो इलाके के हजारों लोगों को इसका फायदा मिलना था। अकाली दल की गंदी राजनीति के कारण आज जनता कॉलोनी निवासी एक बार फिर से निराश हुए हैं।
राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य होने चाहिए
जनता कॉलोनी की जनता पिछले 15 सालों से इस सड़क के निर्माण की उम्मीद में जिंदगी गुजार रही है। बरसात के दिनों मे यहां से निकलना मुश्किल होता है। सभी राजनेता अपने वोटों की राजनीति करते हैं, लेकिन मेरी सभी से अपील है कि राजनीति से ऊपर उठकर जनता की भलाई के लिए कार्य किए जाने चाहिए

-कुलबीर बिष्ट, विधानसभा हलका खरड़, आजाद उम्मीदवार
कोट्स...
इस सड़क का निर्माण चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से किया जाना है। इसके लिए विभाग ने लगभग 25 लाख रुपये का बजट भी पास किया है। इस सड़क मे कुछ हिस्सा वन विभाग का था, जिसके लिए वन विभाग को लगभग 11 लाख रुपये दिए गए हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कंटेम्प्ट केस होने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है।
-तरलोचन सिंह, जे ई, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, सीपी डिवीजन-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed