फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Policeman chases gypsy, kills bike riding youth, video goes viral

चंडीगढ़ पुलिस के जवान पर बाइक सवार युवाओं का पीछा कर हिट करने का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 28 Feb 2021 02:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Policeman chases gypsy, kills bike riding youth, video goes viral
मोहाली। चंडीगढ़ पुलिस के एक मुलाजिम ने बाइक सवार दो युवकों का पहले तो सरकारी जिप्सी से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा किया, फिर टक्कर मारकर भाग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना मोहाली के सेक्टर-78 की है। पीड़ित दिलप्रीत सिंह ने सोहाना पुलिस को शिकायत दे दी है। दूसरी ओर पुलिस इसे लाल बत्ती जंप करने का मामला बता रही है।
विज्ञापन

दिलप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर था। लाइटों से उन्होंने अपनी बाइक दायीं तरफ मोड़ी तो उधर से सीधे आ रहे पुलिसकर्मी की जिप्सी उनसे टकराते टकराते बची। इसके बाद वह बाइक पर आगे बढ़ गए तो पुलिस मुलाजिम जिप्सी से उनका पीछा करने लगा। साथ ही उसने जिप्सी का हूटर भी बजाना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक वह उनका पीछा करता रहा। इस दौरान उसने चार बार जिप्सी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। 5वीं बार उसने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक फुटपाथ पर चढ़ गई। उनके चेहरे व घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया पुलिस मुलाजिम गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था। हादसे में उनकी जान तक जा सकती थी।
विज्ञापन

वीडियो से सामने आई सच्चाई
शहर के एक समाजसेवी गुरनाम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवकों के परिजनों ने उसे फोन किया था। इसके बाद उन्होंने आसपास के घर-घर जाकर फुटेज एकत्रित की। इसमें पुलिस मुलाजिम की सारी पोल खुल गई। उन्होंने बताया कि फुटेज से साफ है कि वह गलत दिशा से आ रहा था। उसने जानबूझकर उक्त घटना को अंजाम दिया। हालांकि पता चला है कि पुलिस मुलाजिम का मकान सेक्टर-86 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सुनिए
सोहाना थाने के एसएचओ ने बताया कि 23 फरवरी को यह शिकायत आई थी। अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि बाइक सवार युवकों ने लाल बत्ती जंप की थी। जब जिप्सी सवार पुलिसकर्मी ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे अश्लील इशारे करते हुए भाग निकले। अभी तक लड़कों की मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed