फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police raided and recovered a huge quantity of illegal firecrackers

पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए

Sun, 16 Oct 2022 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police raided and recovered a huge quantity of illegal firecrackers
पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए
विज्ञापन

- डेराबस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप के दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। पुलिस ने गांव त्रिवेदी कैंप में दीपावली के लिए बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण करने के आरोप में एक दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान नीरज पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। मुबारिकपुर पुलिस की ओर से बरामद पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। मुबारिकपुर चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया था कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव त्रिवेदी कैंप में एक दुकानदार ने बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। रिहायशी इलाके में रखे ये पटाखे बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर बाजार के पास एक मकान में स्टोर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी डेराबस्सी हरविंदर सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति प्रशासन की अनुमति के बिना पटाखों का बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस लेकर ही कोई दुकानदार निर्धारित किए गए स्थान पर पटाखे बेच सकता है। दिवाली पर सरकार की ओर से तय समय पर ही पटाखे चलाए जा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed