फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police raid in spa center, girl jumped from fourth floor out of fear and died

स्पा सेंटर में पुलिस का छापा: डरी युवती चौथी मंजिल से कूदी, मौत; जीरकपुर में चल रहा था सेंटर

Sat, 19 Oct 2024 05:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 05:31 AM IST
सार

युवती सपा सेंटर में काम करती थी और पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही डर के मारे युवती ने सपा सेंटर की चौथी मंजिल की पिछली खिड़की से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को उठाकर वीआईपी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में ले गई, लेकिन तक तब वह दम तोड़ चुकी थी। 

विज्ञापन
Police raid in spa center, girl jumped from fourth floor out of fear and died
जीरकपुर में स्पा सेंटर से कूदी युवती - फोटो : संवाद

विस्तार

जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल सी कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में चल रहे एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा। इससे घबराई एक युवती चौथी मंजिल से कूद गई जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


फिलहाल स्पा सेंटर पर पुलिस तैनात है और मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में मनप्रीत सिंह, एसपी रूरल मोहाली ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जीरकपुर के एक स्पा सेंटर में युवती ने छलांग लगाई है और वह निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। फिलहाल वह बाहर हैं और युवती उसकी मौत हो चुकी है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती सपा सेंटर में काम करती थी और पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही डर के मारे युवती ने सपा सेंटर की चौथी मंजिल की पिछली खिड़की से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को उठाकर वीआईपी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में ले गई, लेकिन तक तब वह दम तोड़ चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बाद शहर के सारे सपा सेंटर बंद करवा दिए गए थे लेकिन ट्रिपल सी की चौथी मंजिल पर तीन स्पा सेंटर गुपचुप तरीके से चल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे रेड की तो पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में मौजूद महिलाएं व स्टाफ फरार हो गया था। लेकिन दो-तीन युवतियां सेंटर में ही रह गईं। उन्होंने स्पा सेंटर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद से एक युवती ने सेंटर की पिछली तरफ की खिड़की से छलांग लगा दी। देर रात पुलिस की कार्रवाई जारी थी और सेंटर के अंदर करीब दो और युवतियों के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार युवती की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed