{"_id":"69123744b17e6b2f9005bd28","slug":"police-put-up-barricades-at-chandigarh-barrier-slowing-down-vehicle-movement-mohali-news-c-71-1-mli1009-135482-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ बैरियर पर पुलिस ने लगाया बैरिकेड, थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ बैरियर पर पुलिस ने लगाया बैरिकेड, थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव बहाल करवाने को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। इसी के चलते जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही थी ताकि कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति जबरदस्ती चंडीगढ़ में प्रवेश न कर सके। इस सघन चेकिंग का असर ट्रैफिक पर बुरी तरह पड़ा। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बैरियर से लेकर नए फ्लाईओवर, होटल रमाडा प्लाजा के सामने और आगे कालका चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई, जिससे यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। कुछ लोगों ने वैकल्पिक रास्ते अपनाने की कोशिश की, लेकिन आगे जाकर वे फिर उसी जाम में फंस गए। जाम के दौरान जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह पुलिसकर्मियों ने खुद हाथों से ट्रैफिक को निकालने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की भीड़ के आगे प्रयास नाकाफी रहे। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस बल और जीरकपुर पुलिस बल सतर्क नजर आया। इस दौरान डीएसपी जीरकपुर गजल प्रीत कौर, एसएचओ सतेंद्र सिंह, बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के अलावा पंजाब पुलिस के मुलाजिम चंडीगढ़ बॉर्डर पर हर आने जाने वहान पर पैनी नजर बनाए हुए थे। लगभग 6 घंटे बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई, लेकिन इस बीच लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 9 से शुरू हुआ जाम करीब 3 बजे जाकर खत्म हुआ।
यह कहना है जाम में फंसे लोगों का
जाम में फंसे सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार ने बताया कि हम सुबह से इस जाम में फंसे हुए हैं। बच्चों की स्कूल बसें और एंबुलेंस भी नहीं निकल पा रही हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों में जनता की परेशानी का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी का मामला चंडीगढ़ में चल रहा है, लेकिन असर यहां जीरकपुर के लोगों को झेलना पड़ रहा है। इस तरह की बैरिकेडिंग आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है।