फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   police once again enquiry from teacher sarabjit kaur 's mother in law

शिक्षिका सरबजीत कौर की सास से दोबारा होगी पूछताछ

Tue, 10 Dec 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
police once again enquiry from teacher sarabjit kaur 's mother in law
मोहाली/खरड़। खरड़ में पांच दिन पहले एक नामी निजी स्कूल के बाहर शिक्षिका सरबजीत कौर की हत्या के मामले की जांच अब उसके पति हरविंदर सिंह और सास भिंदर कौर पर आकर रुक गई है। उसका पति अभी तक अंडरग्राउंड है। हालांकि पुलिस उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सकुर्लर जारी कर चुकी है। वहीं सास पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रही है। इसके चलते पुलिस ने सास से दोबारा पूछताछ करने का फैसला लिया है। सास को पूछताछ के लिए पुलिस ने मंगलवार को बुलाया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सारा खाका तैयार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ में होगा। हालांकि यह तो साफ है कि यह मामला कांट्रेक्ट किलिंग का है। पुलिस ने शिक्षिका के ससुराल वालों का सारा रिकॉर्ड भी खंगाल लिया है। इसके साथ ही शिक्षिका के पति के रिश्तेदारों और जानकारों की भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांच दिसंबर को सुबह आठ बजे खरड़ के एक नामी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की हत्या हुई थी। कातिल ने महिला पर काफी करीब से गोलियां बरसाई थी। इसके बाद आरोपी कार में फरार हो गए थे। वहीं हमले के बाद से शिक्षिका के पति का फोन भी बंद आ रहा था। ऐसे में पुलिस का संदेह उस पर गहराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed