फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police destroy drugs related to 153 NDPS cases in Derabassi

Mohali News: पुलिस ने डेराबस्सी में 153 एनडीपीएस मामलों के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Sun, 05 Apr 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police destroy drugs related to 153 NDPS cases in Derabassi
डेराबस्सी। जिला पुलिस ने 153 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया है। यह कार्रवाई 4 अप्रैल 2026 को जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। यह निपटारा मोहाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में किया गया। नष्ट नशीले पदार्थों में 2.769 किलोग्राम हेरोइन, 131.639 किलोग्राम भुक्की चूरा, 19,790 नशीली गोलियां, 1104 कैप्सूल, 1.270 किलोग्राम चरस, 550 ग्राम कोकीन, 530 ग्राम आइस और 57.740 किलोग्राम गांजा शामिल था।
विज्ञापन

यह पूरी प्रक्रिया डेराबस्सी के गांव निंबुआ में स्थित आरई सस्टेनेबिलिटी में नियमों के अनुसार पूरी की गई।एसएसपीने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करती है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ सख्त संदेश भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed