फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police caught uncle in Delhi who was picking up his nephew and taking him to Darbhanga.

Mohali News: भतीजे को उठाकर दरभंगा ले जा रहे चाचा को पुलिस ने दिल्ली में दबोचा

Fri, 19 Jan 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Police caught uncle in Delhi who was picking up his nephew and taking him to Darbhanga.
मनीमाजरा। मां से बिना बताए अपने भतीजे को एक चाचा मनीमाजरा से दरभंगा (बिहार) के लिए उठा ले गया। मां ने इसकी शिकायत मनीमाजरा पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और आरोपी को दिल्ली में ही दबोच लिया और उसके पास के बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने इसके लिए मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली में रुकवाकर आरपीएफ टीम के साथ पौना घंटा सर्च अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक समाधि गेट मोहल्ला निवासी निशा ने बुधवार शाम को पांच बजे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका साढ़े तीन साल का बच्चा शिवांशु घर से गायब है। उसने अपने देवर मुनीत पर शक जाहिर किया। निशा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से उसका देवर भी मनीमाजरा में आकर रहने लगा था। महिला ने बताया कि वह भी दोपहर से गायब है। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी वक्त आरोपी के मोबाइल की लोकेशन का पता करवाया तो उसकी लोकेशन करनाल की आई। इसके बाद थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम का गठन कर आरोपी का पता लगाने के लिए भेजा। बच्चे की मां निशा को लेकर टीम रात को डेढ़ बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। तब तक पुलिस ने पता लगवा लिया था कि आरोपी मुनीत ट्रेन में बैठा है।
विज्ञापन

इसके बाद मनीमाजरा पुलिस की टीम ने आरपीएफ टीम के साथ सर्च अभियान चलाकर मुनीत को खोज निकाला और उसके पास से बच्चा बरामद कर पुलिस मनीमाजरा पुलिस स्टेशन ले आई। इसके बाद पुलिस ने वीरवार को कानूनी कार्रवाई पूरी कर बच्चे को उसकी मां निशा को सौंप दिया। निशा ने बताया कि वह अपने पति सुजीत से अलग होकर दो साल से मनीमाजरा में रहती है। उसका पति बिहार के जिला दरभंगा के गांव पकाई में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article