फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Photo of new CM Channi replaced Captain, messages written in Hindi along with Punjabi

कैप्टन की जगह लगी नए सीएम चन्नी की फोटो, पंजाबी के साथ हिंदी में भी लिखे संदेश

Wed, 22 Sep 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Photo of new CM Channi replaced Captain, messages written in Hindi along with Punjabi
मोहाली। राज्य के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कमान संभालते ही अब सरकारी दफ्तरों से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीरें हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकतर सरकारी दफ्तरों में जहां पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां पर मुख्यमंत्री चन्नी की फोटो एलईडी स्क्रीन पर डिसप्ले की जा रही है। साथ ही पंजाबी भाषा के साथ ही राष्ट्र भाषा हिंदी में उनके संदेश को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिससे लोगों को उनके संदेश को आसानी से जानकर उनसे जुड़ पाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को इसकी शुरूआत जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित एसएसपी कार्यालय से हुई। वहां पर डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन विभाग की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री चन्नी की फोटो प्रदर्शित की गई है। इसमें उनका संदेश पंजाब के लोगों के कल्याण हेतु प्रतिबद्घ शीर्षक से पंजाबी और हिंदी में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके पीछे कोशिश यही है कि जो भी लोग वहां पहुंचें वह सीधा सीएम के संदेश को आसानी से जान पाएं। इस कार्रवाई की लोगों की ओर से खूब सराहना की जा रहा है। यह पूरा काम एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। इस संबंधी फेज-4 निवासी जतिंदर शर्मा कहते हैं कि पंजाब सरकार का यह अच्छा प्रयास है और इससे उन्हेें फायदा मिल रहा है, जो पंजाबी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुविधा अन्य सरकारी कामों में भी देनी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली एक वीआईपी जिला है, जहां पर केवल पंजाब ही नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों के लोगों के अलावा विदेश से आए लोग भी रहते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि राज्य में राज्य भाषा एक्ट पहले से ही लागू है। इसके तहत किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी के लिए 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा को पढ़ने की शर्त रखी गई है। वहीं, इसी सोच को ध्यान में रखकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से साल में चार बार अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed