फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People will go crazy for double digit fancy numbers, e-auction will start from today

Mohali News: क्रेजी करेंगे डबल डिजिट के फैंसी नंबर, होगी आज से ई-आक्शन

Tue, 15 Apr 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People will go crazy for double digit fancy numbers, e-auction will start from today
मोहाली। आप फैंसी नंबरों के लिए क्रेजी हैं तो जिला ट्रांसपोर्ट विभाग आपके लिए डबल डिजिट के फैंसी नंबर लेकर आ गया है। इन नंबरों की ई आक्शन मंगलवार से की जाएगी। ऐसा सिंगल डिजिट के नंबरों पर आए रिस्पांस के बाद किया जा रहा है। वीआईपी सिटी में वीआईपी नंबरों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने इससे पहले पीबी 65 बीके सीरीज के कुछ डबल डिजिट नंबरों की ई बोली की थी। इन नंबरों की ई आक्शन मंगलवार 15 अप्रैल को सुबह नौ बजे से ऑनलाइन शुरू होगी।
विज्ञापन

यह 16 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसी माह में दूसरी बार विभाग यह ई नीलामी करने जा रहा है। इससे पहले ई-आक्शन के दौरान 0001 नंबर करीब 15 लाख रुपये में बिका था। विभाग के मुताबिक पीबी 65 बीके सीरीज के रहते डबल डिजिट और अन्य नंबरों की ई नीलामी 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है। यह दो दिन तक चलेगी। नीलाम होने वाले नंबरों को विभाग ने कई हिस्सों में बांटकर रिजर्व कीमत तय की है। जिन लोगों की आईडी बनकर तैयार होगी वही लोग इस बोली में भाग ले सकेंगे। मोहाली के अलावा डेराबस्सी और खरड़ के फैंसी नंबरों की भी ई-बोली की जाएगी। इसमें से डेराबस्सी का पीबी 70 एम 0001 नंबर भी शामिल है। इस नंबर का रिजर्व प्राइस विभाग की ओर से एक लाख रुपये रखा गया है।
विज्ञापन



तय समय सीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं, तो दूसरे को मिलेगा नंबर
जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस बार नीलामी के नियम काफी सख्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सबसे ऊंची बोली देने वालों को नंबर दिए जाएंगे। इस दौरान नंबर हासिल करने वाले व्यक्तियों को तय समय सीमा में नंबर संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी कर अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस दौरान कोई व्यक्ति अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है। तो विभाग द्वारा उसका नंबर दूसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को अलाट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed