फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People took to the streets in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets in protest against agricultural laws
बस स्टैंड चौक में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MOHALI
कुराली। कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने के लिए बस स्टैंड चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

लोकहित मिशन के नेतृत्व में देश पुआद नौजवान सभा ने मार्शल ग्रुप के सहयोग से प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। गुरमीत सिंह शांटू, रविन्द्र सिंह और रणजीत सिंह काका आदि ने कहा कि कृषि कानून देशहित में नहीं हैं। यह कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। रणजीत सिंह काका ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अनदेखा किया जा रहा है। लोगों को इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। 26 मार्च को सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू का पुतला बस स्टैंड चौक पर जलाया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, गुरिंदर सिंह, दर्शन सिंह और मनिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed