फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People raised slogans due to light cut, closed the gate of Mona Green Society

लाइट कटने से परेशान लोगों ने की नारेबाजी, मोना ग्रीन सोसाइटी का गेट किया बंद

Sun, 20 Jun 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
People raised slogans due to light cut, closed the gate of Mona Green Society
जीरकपुर। बीते 120 दिनों से वीआईपी रोड पर स्थित मोना ग्रीन सोसाइटी के कामन एरिया की लाइट कटने से परेशान लोगों ने सोसाइटी के मेन गेट बंद कर प्रदर्शन किया। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए पर मनमानी करने के आरोप भी लगाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

मोना ग्रीन सोसाइटी के ब्लॉक के निवासियों ने बताया कि तीन महीने से उनकी सोसाइटी के ए ब्लॉक के कामन एरिया की लाइट कटे को करीब 120 दिन हो चुके हैं। इसके लिए वह एसडीएम डेराबस्सी, नगर काउंसिल जीरकपुर और थाना जीरकपुर के लिखत शिकायत कई बार दे चुकें हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। 15 दिन पहले बिल्डर उनकी सोसाइटी में आया था और बिजली के बिल का भुगतान कर 72 घंटों में समस्या हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरडब्ल्यूए मेंबर बिल्डर से सहमित नहीं बना रहे हैं। इस कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीती शनिवार उन्होंने आरडब्ल्यूए के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन, पुलिस ने कोई करवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को किया शांत
ए ब्लॉक के निवासियों द्वारा जब सोसाइटी के मेन गेट बंद किया गया तो सोसाइटी के ही कुछ लोगों ने उन्हें ऐसे करने से रोका तो वहीं कहा सुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मसले का हल करने के लिए कहा। जांच अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मोना ग्रीन सोसाइटी के गेट पर झगड़ा हो रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों को बिल्डर के साथ बैठकर मसला हल करने की लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed