फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kharar Bar Association on strike in protest against attack on an advocate

Mohali News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में खरड़ बार एसोसिएशन की हड़ताल

Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kharar Bar Association on strike in protest against attack on an advocate
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

खरड़। जूनियर अधिवक्ता आमिर खान पर हुए हमले के विरोध में खरड़ बार एसोसिएशन ने काम बंद रखने का फैसला किया है। अध्यक्ष सचिन चौधरी की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर घटना की निंदा की गई। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। मामले में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल से हस्तक्षेप की मांग भी की जाएगी। बार एसोसिएशन ने न्यायिक और राजस्व अधिकारियों से अपील की कि वकीलों की अनुपस्थिति में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए और मामलों की अगली तारीख दी जाए। इसके अलावा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग के समर्थन में 31 अक्तूबर को कार्यमुक्त दिवस मनाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed