{"_id":"6ae50007cbcbc3ae8c026265","slug":"sewerage-system-in-dera-bassi-to-be-improved-at-a-cost-of-6258-crore-three-stps-will-be-constructed-mohali-news-c-71-1-mli1017-148538-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी में 62.58 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था, तीन एसटीपी बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी में 62.58 करोड़ से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था, तीन एसटीपी बनेंगे
विज्ञापन
16.69 किलोमीटर सीवरेज लाइन और 9.77 किलोमीटर राइजिंग मेन बिछेगी, 18 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट
मोहाली। डेराबस्सी क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने और गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए 62.58 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के तहत शुरू किए जा रहे इस प्रोजेक्ट का नींव पत्थर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने रखा। इस मौके पर पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी आहलूवालिया भी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत डेराबस्सी क्षेत्र में 16.69 किलोमीटर सीवरेज लाइनें और 9.77 किलोमीटर राइजिंग मेन बिछाई जाएंगी। इसके अलावा ईसापुर, मुबारकपुर और हरीपुर कुड़ा में तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे। ईसापुर में 3 एमएलडी, मुबारकपुर में 3.5 एमएलडी और हरीपुर कुड़ा में 7.5 एमएलडी क्षमता का प्लांट बनाया जाएगा। इन तीनों प्लांटों की कुल क्षमता 14 एमएलडी होगी। इन प्लांटों में गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जाएगा। इससे सीवरेज प्रबंधन में सुधार होगा और गंदे पानी के उचित निपटान से आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के सहयोग से यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सीवरेज की समस्या क्षेत्र के लोगों से जुड़ा अहम मुद्दा है। इसके समाधान से डेराबस्सी और आसपास के गांवों के निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। डॉ. सनी आहलूवालिया ने कहा कि सीवरेज बोर्ड की ओर से काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएगा। इस दौरान तकनीकी मानकों और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दविंदर सैनी, पार्षद, वार्ड प्रभारी, विभिन्न विंगों के पदाधिकारी, पंच-सरपंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।