फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewing machines and beauty kits were distributed to 70 young women.

Mohali News: 70 युवतियों को सिलाई मशीनें और ब्यूटी किट बांटी

Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sewing machines and beauty kits were distributed to 70 young women.
प्रशिक्षण पूरा करने वाली लड़कियों को प्रमाणपत्र देकर स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


खरड़। खरड़ निर्वाचन क्षेत्र के गांव बडाली में गरीब और जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अधिवक्ता मनजीत सिंह झलबुटी ने शिरकत की। इस दौरान सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी प्रशिक्षण पूरा करने वाली युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही 30 लड़कियों को सिलाई मशीनें और 40 को ब्यूटी किट दी गईं। मनजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना परिवार और समाज की तरक्की के लिए जरूरी है। उन्होंने युवतियों से अपने हुनर के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने सरकार से महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर उन्हें आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाने की मांग भी की। इस अवसर पर कुलदीप कौर मावी, हरविंदर सिंह मावी, गुरपाल सिंह, हरविंदर सिंह संधू और सुषमा राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed