फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   people close wine shop insted of administration

मोहालीः प्रशासन नहीं जागा तो लोगों ने खुद ही शराब ठेके पर जड़ा ताला

Sat, 24 Aug 2019 09:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
people close wine shop insted of administration
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेक्टर 69 में खुले शराब ठेके का मामला गर्मा गया है। प्रशासन द्वारा उस पर कोई कार्रवाई न करने के चलते शुक्रवार को इलाके के लोग संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने खुद ही शराब ठेके पर ताला जड़ दिया। साथ ही ठेका बंद करने को लेकर बैनर चिपका दिया। इसके बाद शराब ठेके के आगे प्रदर्शन भी किया। लोगों ने मौके पर ठेकेदार को चेतावनी दी की कि अगर अब शराब का ठेका खोला गया तो उसके बाद होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


गांव कुंभड़ा और साथ लगते इलाके के लोगों का आरोप था कि आबकारी विभाग और गमाडा की मिलीभगत से शराब ठेकेदार ने जानबूझकर यहां ठेका खोला है। लोगों ने गमाडा और आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि अगर शराब का ठेका बंद न किया गया तो आने वाले दिनों में उनके दफ्तरों पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


लोगों का आरोप- स्कूल और अस्पताल के पास खोल दिया शराब का ठेका
लोगों का आरोप है कि जिस जगह पर शराब का ठेका खोला गया है, उसके ठीक सामने मंदिर है और एक तरफ अस्पताल है। उसके पास ही एक तरफ स्कूल है। वहीं साथ ही सामने मुख्य सड़क पर बस स्टॉप है। इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखकर ठेका खोला गया है। अब लोगों के विरोध के बाद भी आबकारी विभाग और गमाडा के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोग खुद आए आगे
जानकारी के मुताबिक कई महीनों से सेक्टर 69 में खोले गए शराब के ठेके का गांववासियों और आसपास के इलाके के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। पिछले साल नौ अगस्त को दिए अल्टीमेटम के बावजूद जब गमाडा और आबकारी विभाग ने ठेका बंद नहीं करवाया तो मजबूरन लोगों को संघर्ष की राह पर निकलना पड़ा। इस दौरान इलाका निवासी गुरमीत कुंभड़ा, राकेश लखोतरा, सतपाल कौर तूर, मोहाली हाउसिंग सोसाइटी के प्रधान गुलजार सिंह, चरणजीत कौर चन्नी समेत कई लोग हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed