फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People came out to protest against dumping of garbage on the banks of Rao in Patiala, blocked the road

Mohali News: पटियाला की राव के किनारे कूड़ा डंप करने के विरोध में उतरे लोग, सड़क पर लगाया जाम

Mon, 02 Oct 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
People came out to protest against dumping of garbage on the banks of Rao in Patiala, blocked the road
नयागांव। इलाके में कूड़े की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों के विरोध के बावजूद अफसरशाही पर कोई असर दिखाई देता नजर नहीं आ रहा है। बदबू की वजह से आसपास के रहने वाले लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। रविवार को सुबह विकास नगर के लोगों ने पटियाला की राव नदी के किनारे परिषद की ओर से कूड़ा डंप करने के विरोध में प्रदर्शन कर कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लगाया। लोगों ने परिषद पर आरोप लगाया कि उनकी ओर से कई बार इस संबंध में शिकायतें दीं लेकिन उन्हें आश्वासन मिलता रहा। अधिकारियों का कहना है कि नदी के किनारे कूड़ा डंप करने का प्रस्ताव सभी पार्षदों ने पास किया है। अब तो परिषद पटियाला की राव नदी के किनारे लोहे की चादरें लगाकर दीवार खड़ी कर लगातार कूड़ा डंप कर रही है जिसे समय पर उठाया भी नहीं जा रहा है। गुस्साए लोगों ने परिषद पर सवाल खड़ा कर पूछा कि वह कूड़ा उठाने के लिए कंपनी को सालाना एक करोड़ रुपये किस बात का देती है। अगर रोज कूड़ा उठता तो 10 फीट ऊंचा नदी का बांध कूड़े से नहीं भरता। अब तो दिनोंदिन कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से इलाके में बदबू फैल रही है और मक्खी-मच्छरों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


समस्या का हल नहीं हुआ तो लगाएंगे पक्का मोर्चा
लोगों ने प्रशासन को कुछ समय के लिए सड़क जाम कर चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो उन्हें पक्का मोर्चा लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में अगर पटियाला की राव नदी के किनारे वाली रोड पर पक्का मोर्चा लगता है तो चंडीगढ़ से नयागांव को जोड़ने वाली सड़क जो लाइफलाइन मानी जाती है से आने-जाने वाले हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


जल स्रोत विभाग दे चुका है नोटिस
जल स्रोत विभाग की ओर से भी नदी के किनारे कूड़ा फेंकने को लेकर परिषद को कई बार नोटिस दे चुका है। इसमें लिखा गया था कि वह नदी की चौड़ाई को लगातार कम कर रहे हैं और यहां पर कूड़ा न फेंका जाए। परिषद के कई बार कूड़ा फेंकते हुए वाहन भी जल स्रोत विभाग के कर्मचारियों ने रोके लेकिन कभी भी बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार दोनों विभागों की आपसी सहमति बनी हुई है जिस वजह से नोटिस देने के बावजूद परिषद पर कोई असर दिखाई नहीं देता और न ही जल स्रोत विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है। केवल नोटिस थमाकर कागजी कार्रवाई करने का दिखावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के आदेशों का भी नहीं दिखा असर
इलाके की विधायक एवं पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की ओर से भी 22 अगस्त को कूड़े की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए और जगह का इंतजाम किया जाए। वहीं, मंत्री ने कहा था कि वह जल्द अगली बैठक बुलाकर सभी दिए गए आदेशों की रिपोर्ट लेंगी लेकिन आज तक परिषद के अधिकारियों पर मंत्री के आदेशों का भी कोई असर दिखाई नहीं दिया। अब देखना होगा कि मंत्री की बैठक में अधिकारी क्या जवाब देते हैं और मंत्री का अधिकारियों पर क्या एक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed