फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PCR car and car collide, woman injured

पीसीआर की गाड़ी और कार टकराई, महिला घायल

Tue, 31 Mar 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
PCR car and car collide, woman injured
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते शहर में लगे कर्फ्यू के दौरान सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक तेज रफ्तार पीसीआर की कार व मारुति कार में टक्कर हो गई। हादसा एयरपोर्ट रोड पर स्थित राधा स्वामी चौक पर हुआ।
विज्ञापन

हादसा इतना खतरनाक था कि मारुति कार सवार महिला कार से बाहर गिरी। वहीं कार का एक टायर खुलकर दूसरी साइड गिरा। इसके साथ ही पीसीआर कार के भी परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पीसीआर कार के बैलून खुलने से पीसीआर कर्मी का बचाव हो गया। हादसे में घायल हुई महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना फेज-आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार देर शाम का है। पीसीआर की गाड़ी सोहाना की तरफ से टीडीआई की तरफ जा रही थी। वहीं मारुति कार पीसीएल लाइटों की तरफ से खरड़ की तरफ जा रही थी। जब दोनों वाहन एयरपोर्ट रोड पर पहुंचे तो दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के दौरान मारुति कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मारुति कार में सवार महिला गाड़ी का दरवाजा खुलने के बाद सड़क पर गिरी जबकि कार सवार उसके बेटे का बचाव हो गया। वहीं पीसीआर कर्मी का भी हादसे में बचाव हो गया। अगर पीसीआर की गाड़ी के बैलून न खुलते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed